{"_id":"59ef23ec4f1c1bf4688b72f0","slug":"71508844524-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टाबरौरी मेले में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टाबरौरी मेले में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
Updated Tue, 24 Oct 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुनिहार(सोलन)।
विकास खंड सोलन की पट्टा बरौरी में 28 और 29 अक्तूबर को होने वाले प्राचीन दुर्गा माता मेले को लेकर बैठक मेला कमेटी के प्रधान ख्याली राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें मेले के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। अष्टमी और नवमी पर होने वाले मेले में समिति के सभी सदस्यों और नेहरू युवा केंद्र पट्टाबरौरी के सहयोग से करवाई जा रही कबड्डी और वॉलीबॉल की विजेता टीम को 6100 रुपये व उपविजेता को 5100 रुपये नगद और ट्रॉफी दी जाएगी।
नेहरू युवा केंद पट्टाबरौरी के प्रधान हरीश कुमार ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेनी वाली टीमें प्रवेश शुल्क 500 रुपये 28 अक्तूबर तक जमा करवाएं। मुख्य सलाहकार मेला कमेटी डीडी कश्यप ने बताया कि मेले को सफल बनाने के लिए पट्टाबरौरी पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन भी सहयोग देगा। मेले में अलग-अलग राज्यों से आए पहलवान कुश्ती के दाव पेंचों से दिखाएंगे। दो दिवसीय सांस्कृतिक संध्याओं में शिरगुल कला मंच सोलन के कलाकार 28 अक्टूबर को कला का प्रदर्शन करेंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या में अजित कुमार सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
विज्ञापन
दिन में मेले का शुभारंभ हरिपुर पंचायत के प्रधान पंकज कुमार करेंगे। मेले के समापन पर अखिल भारतीय कोली समाज कल्याण संग़ठन के सदस्य जगदीश सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में शिव म्यूजिकल ग्रुप सोलन के कलाकार हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इसमें जगदेव गर्ग, महासचिव पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संग़ठन पट्टाबरौरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। बैठक में ख्याली राम प्रधान डीडी कश्यप मुख्य सलाहकार, राकेश कुमार, अजित, अमर सिंह, प्रेम चन्द, दिल राम, दीप राम, सुनील कुमार सहित सभी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन