फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   हाइड्रेंट खराब, कहर ढहा सकती है दिवाली की आग

हाइड्रेंट खराब, कहर ढहा सकती है दिवाली की आग

Tue, 17 Oct 2017 09:58 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
हाइड्रेंट खराब, कहर ढहा सकती है दिवाली की आग
firecracker - फोटो : FILE PHOTO
सोलन। दिवाली पर आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन भले ही सौ दावे कर लें लेकिन जमीनी स्तर पर अग्निकांड से निपटने के लिए बंदोबस्त पुख्ता नहीं हैं। तीन प्रमुख शहरों परवाणू, बद्दी और सोलन में लगे 28 हाइड्रेंट खराब पड़े हैं। सोलन और परवाणू में आगजनी का खतरा सबसे अधिक है। परवाणू में 25 में से 5 हाइड्रेंट ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

बद्दी में दो और नालागढ़ में सभी हाइड्रेंट ठीक हैं। सोलन के मुख्य छह क्षेत्रों में हाइड्रेंट खराब पड़े हैं। ऐसे में इन भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अगर कोई आगजनी की घटना होती है तो उसे काबू करना बेहद मुश्किल होगा। जिला भर में दिवाली त्योहार में आगजनी की घटनाओं से निपटने का जिम्मा संभाले विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। त्योहार को कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन विभागों ने शहर की सुरक्षा को लेकर हर वर्ष की भांति खराब पड़े हाइड्रेंटों को दुरुस्त नहीं किया है। ऐसे मेें विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


इन स्थानों में खराब हैं हाइड्रेंट
सोलन शहर के विभिन्न जगहों में कुल 83 हाइड्रेंट हैं। बद्दी में 14 हाइड्रेंट हैं। इसमें सारिका उद्योग गेट के पास और ऐलेंजर उद्योग के पास दो हाइड्रेंट खराब पड़े हैं। परवाणू में 25 हाइड्रेंट हैं, इसमें से सिर्फ पांच ही कार्य कर रहे हैं। नालागढ़ में 18 हाइड्रेंट हैं। यह सभी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सोलन में 26 हाइड्रेंट हैं। इसमें सीटी चौकी, दुर्गा मंदिर, मुरारी मार्केट, डीसी ऑफिस चौक, सन्नी साइड और सर्कुलर रोड गुरुद्वारा में हाइड्रेंट खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करता है हाइड्रेंट कार्य
हाइड्रेंट को खोलते ही पानी मुख्य टैंक से सीधा इसमें पहुंचता है। वहां से दमकल विभाग फायर ब्रिगेड के माध्यम से पानी को आग बुझाने के प्रेशर से छोड़ता है। अकसर नियमित चेकिंग और मरम्मत के अभाव के चलते हाइड्रेंट खराब पड़ जाते हैं। इसे ठीक नहीं किया जाता। दिवाली से पहले दमकल विभाग द्वारा नियमित चेकिंग होती है। इसमें यह खामियां पकड़ी गई हैं।

कई विभाग आमने-सामने
हाइड्रेंट की मरम्मत के लिए आईपीएच, नगर परिषद, हिमुड्डा और दमकल विभाग आमने-सामने है। परवाणू में दमकल विभाग कह रहा कि हाइड्रेंट की मरम्मत का कार्य हिमुड्डा का है। बद्दी में दमकल विभाग का कहना है कि हाइड्रेंट मरम्मत का कार्य आईपीएच और नगर परिषद का है। ऐसे में इनका मरम्मत कार्य अधर में लटका पड़ा है।


जल्द दुरुस्त होंगे हाइड्रेंट
डीसी राकेश कंवर ने कहा कि सभी संबंधित विभागों को खराब पड़े हाइड्रेंट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। दीवाली से पूर्व तक हाइड्रेंट दुरुस्त कर लिए जाएंगे। इसके लिए अग्निशमन विभाग कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed