{"_id":"5978cadd4f1c1bc1768b4645","slug":"71501088477-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानदेही में चिह्नित नहीं फुटपाथ, 10 से 12 मीटर होगा मालरोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशानदेही में चिह्नित नहीं फुटपाथ, 10 से 12 मीटर होगा मालरोड़
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जों के चलते कई जगह दस मीटर से भी कम चौड़ा बचा है मालरोड, लोग वाहनों के बीच चलने को मजबूर
फुटपाथ भी बना तो फिर कई कारोबारी उजड़ेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
उच्च न्यायालय के आदेश पर सोलन के मालरोड पर लोक निर्माण विभाग ने निशानदेही शुरू कर दी है। स्थिति पूरी तरह साफ करने में विभाग अभी आनाकानी कर रहा है। राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर मालरोड में कब्जों की निशानदेही की जा रही है ताकि भविष्य में इसे हटाया जा सके। राजस्व रिकॉर्ड में मालरोड की चौड़ाई कहीं 10 तो कहीं 12 मीटर बनती है। भविष्य में इतने ही मार्ग को लोक निर्माण विभाग आवाजाही के लिए बहाल करवाएगा। 12 मीटर मार्ग पर दोनों तरफ से यातायात चलेगा। लेकिन सड़क पर पैदल चलने वाली भीड़ के लिए फुटपाथ का निर्माण होगा या नहीं यह साफ नहीं है। हैरत इस बात की है कि लोग अभी भी वाहनों के बीच में पैदल चलने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर विभाग 12 मीटर मालरोड चौड़ा कर साथ में फुटपाथ बनाता है तो सैकड़ों दुकानदारों पर कार्रवाई होना भी तय है।
दो दिन से मालरोड का चप्पा-चप्पा मापा जा चुका है। इसमें कई दुकानों के छज्जे तो कइयों का बढ़ा हुआ सामान इस निशानदेही की ज़द में आया है। निशानदेही पूरी होने के बाद इन्हें तोड़ दिया जाएगा। इस कार्रवाई से मालरोड की चौड़ाई तो बढ़ जाएगी लेकिन लोगों को भीड़ भरे ट्रैफिक और सड़क पर निर्धारित गति से चलती गाड़ियों के बीच से ही गुजरना होगा। मालरोड में वाहनों की आवाजाही इतनी ज्यादा है कि हर समय हादसे का खतरा पैदल चलने वालों के लिए बना रहता है। पिछले दिनों एक बुजुर्ग की मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मौत भी हो चुकी है। ऐसे में स्थानीय लोग खासकर वो जो रोजाना पैदल सफर करते हैं माल रोड़ में खुद के लिए फुटपाथ की मांग भी करने लगे हैं।
भविष्य में तय करेंगे फुटपाथ : उपायुक्त
डीसी राकेश कंवर ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर पहले मार्ग की निशानदेही होगी। इसके बाद कब्जे हटाए जाएंगे। फुटपाथ का मुद्दा बाद में हल किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन का पूरा ध्यान मालरोड के अवैध कब्जों को चिह्नित करने और उन्हें हटाने पर केंद्रित है।
विज्ञापन
राजस्व रिकॉर्ड के हिसाब से हो रही पैमाईश
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय चौहान ने कहा कि इस मार्ग की पैमाइश राजस्व रिकॉर्ड के हिसाब से हो रही है। राजस्व रिकॉर्ड में फुटपाथ का जिक्र नहीं है। इसलिए विभाग का फिलहाल इस पर कोई ध्यान नहीं है।
दूसरे दिन भी जारी रहा निशानदेही का अभियान
सोलन। उच्च न्यायालय के आदेश पर मालरोड सोलन की पैमाइश का काम बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। लोनिवि और राजस्व अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बुधवार को शाम करीब चार बजे तक हिमानी होटल तक पैमाइश कर ली। विभागीय अधिकारियों ने निर्धारित स्थल की पैमाइश में एक और दिन लगने की बात कही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय चौहान ने बताया कि एकाध दिन में पैमाइश का काम पूरा कर लिया जाएगा। बुुधवार को हुई पैमाइश में करीब 150 जगहों की पैमाइश की है। इसमें 12 अवैध कब्जे चिह्नित किए गए हैं। बताया कि ज्यादातर कब्जाधारकों ने या तो सामान बाहर लगाया है या फिर दुकान के छज्जे बढ़ा रखे हैं। पैमाइश पूरी होने के बाद इनके संबंध में फैसला लिया जाएगा।