फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   7 year old girl died of burning after Jhuggis catches fire at Dasomajra in Nalagarh

दासोमाजरा में जिंदा जली सात साल की बच्ची, एक झुलसी

Mon, 22 Feb 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के समीप मल्लपुर पंचायत के दासोमजारा में प्रवासी कामगारों की झुग्गियों में आग लगने से एक सात साल की बच्ची जिंदा जल गई। एक छह माह की बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। बेहोशी की हालत में उसे पहले बद्दी अस्पताल लाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया। ये दोनों सगी बहने थीं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक झुग्गी में चूल्हे से उठी चिंगारी से आग लगी। देखते ही देखते तीनों झुग्गियां राख हो गईं। प्रशासन से नायब तहसीलदार बलराज नेगी ने मौके पर आकर पीड़ितों को मुआवजा राशि दी। यह दर्दनाक हादसा सोमवार दोपहर बाद ढाई बजे हुआ।
विज्ञापन

दासोमाजरा में यूपी के अमरोआ जिले के तलावड़ा गांव के रूप सिंह, रामवीर व संजय उद्योगों में कार्यरत हैं। ये तीनों इस दौरान अपनी ड्यूटी पर थे। रूप सिंह के अभी छह माह की बच्ची हुई थी। इसके चलते रूप सिंह की पत्नी रचना झुग्गी में थी। रचना अपनी छह माह की बच्ची लक्ष्मी को सुलाने के बाद पानी भरने चली गई। लक्ष्मी के साथ उसकी बड़ी बहन गौरी भी सो गई। जब तक वह पानी भर कर आई तो उसकी तीनों झुग्गियों में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसकी दोनों बेटियां झुलस गईं। जब उनको बाहर निकाला तो गौरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। लक्ष्मी को रामवीर के भतीजे टिंकू ने निकाल लिया जिससे वह काफी हद तक बच गई। लोगों की मदद से उसे बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर लक्ष्मी को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया।
और रजाई बन गई सोती बच्ची का कफन
दासोमाजरा में हुए दर्दनाक हादसे में आग रूप सिंह की झुग्गी से लगी। वहां पर चूल्हे से उठी चिंगारी रजाई में चली गई जिसमें गौरी सोई हुई थी। यही रजाई अभागी बच्ची का कफन बन गई। मल्लपुर पंचायत के पूर्व प्रधान पोला राम चौधरी ने बताया कि रूप सिंह की सात वर्षीय बच्ची को बच सकती थी लेकिन उसका किसी को यह पता नहीं था कि वह अंदर सोई है। जैसे ही आग लगी तो रामवीर के भतीजे टिंकू ने लक्ष्मी को निकाला। उसे यह आभास नहीं था की गौरी भी यहीं पर है। रजाई में लिपटी होने से उसका किसी को पता नहीं चला। उसकी मां को ही पता था कि गौरी भी अंदर है। लोगों ने पानी डाल कर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक गौरी की मौत हो चुकी थी।

झुग्गी में दुकान भी जलकर हुई राख
रामवीर ने अपनी झुग्गी में छोटी सी दुकान भी चला रखी थी जो आग से नष्ट हो गई। संजय का झुग्गी में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। यहां पर और झुग्गियां भी थीं लेकिन मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए जिन्होंने बाकी झुग्गियों को जलने से बचा लिया। सूचना मिलते ही बद्दी से नायब तहसीलदार बलराज नेगी मौके पर आए और उन्होंने रूप सिंह को दस हजार रुपये फौरी राहत दी। संजय व रामवीर को पांच पांच हजार रुपये दिए। डीएसपी नवदीप सिंह ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed