{"_id":"6310f3248404b37b8a2e0afb","slug":"7-trucks-caught-transporting-goods-without-bill-challaned-rupees-20-lakhs-solan-news-sml420296853","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिल के पकड़े सात ट्रक, 20 लाख रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बिल के पकड़े सात ट्रक, 20 लाख रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी ने पिछले तीन दिनों में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में जीएसटी और आबकारी नियमों के तहत कार्रवाई कर 20 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। इसमें अलग-अलग स्थानों पर विभाग की टीमों ने नाका लगाकर गाड़ियों के ई-वे बिल और सामान के कागजात की जांच की।
इस दौरान सात ट्रकों में लदे सामान के बिल सही नहीं पाए गए। ट्रकों में लदा सामान आयरन स्क्रैप, पेपर, प्लाईवुड और सरिया आदि था। इन ट्रकों में लदे सामान की कीमत 53 लाख आंकी गई और उस पर जीएसटी एक्ट के तहत 20 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इस जुर्माने की राशी को सरकारी कोष में जमा करवा दिया गया है।
इसी दौरान विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत भूरावाला में एक किराना की दुकान में भी दबिश दी। इस दुकान से देसी शराब के 25 आधे-पव्वे और छह बीयर की बोतलें पकड़ी गईं। ये सभी बोतलें चंडीगढ़ में बेचने के लिए मान्य थीं।
विज्ञापन
इस दौरान सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी सुरेश ठाकुर, जीवन लाल वत्सी, पवन कुमार और सहायक राज्य कर एव आबकारी अधिकारी दीप चंद, विजय कुमार, नमन गौतम, बलवीर सिंह, पवन कुमार शामिल रहे। आबकारी एवं कराधान विभाग जिला प्रभारी प्रीतपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है।