{"_id":"69ee626a66a97d65b30a4304","slug":"6957-voters-will-decide-the-fate-of-9-councillors-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-ssml1044-168096-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में 6,957 मतदाता करेंगे 9 पार्षदों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में 6,957 मतदाता करेंगे 9 पार्षदों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ चुनाव में शहर के 9 वार्डों में 6957 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 3391 पुरुष व 3565 महिला मतदाता व एक अन्य शामिल हैं। अनुपूरक सूची में पांच आवेदन आए थे जो स्वीकृत किए गए हैं जो स्पेशल रिवीजन में जुड़ सकते हैं। जारी वोटर लिस्टों के मुताबिक शहर के वार्ड-1 में 796 मतदाताओं में से 399 पुरुष व 397 महिला, वार्ड-2 से 795 वोटरों में से 396 पुरुष व 399 महिला, वार्ड-3 से 905 वोटरों में से 446 पुरुष व 459 महिला, वार्ड-4 से 605 वोटरों में से 291 पुरुष व 314 महिला, वार्ड-5 से 737 वोटरों में से 358 पुरुष व 379 महिला, वार्ड-6 से 694 वोटरों में से 323 पुरुष व 371 महिला, वार्ड-7 से 910 वोटरों में 448 पुरुष व 462 महिला, वार्ड-8 से 711 वोटरों में से 336 पुरुष व 375 महिला व वार्ड-9 से 804 वोटरों में से 394 पुरुष व 409 महिला व एक अन्य मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
उधर, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने कहा कि शहर के 9 वार्डों में 6957 मतदाता है, जिसमें 3391 पुरुष व 3565 महिला मतदाता व एक अन्य शामिल हैं। सप्लीमेंट्री लिस्ट में 5 आवेदन आए थे जिन्हें स्वीकृत किया गया है जो स्पेशल रिवीजन में जुड़ सकते हैं।