{"_id":"5b927228867a557ed10182b6","slug":"61536324136-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू मरीजों से भर गया सुबाथू का छावनी अस्पताल, अब तक 26 मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू मरीजों से भर गया सुबाथू का छावनी अस्पताल, अब तक 26 मामले आए सामने
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। बीबीएन और परवाणू के बाद अब सुबाथू में डेंगू ने लोगों को अपना शिकार बनाया है। छावनी अस्पताल सुबाथू में अब तक डेंगू के करीब 26 मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों के आने से सुबाथू के साथ लगते गांवों में लोगों को डर सताने लगा है। डेंगू से ग्रसित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग फोगिंग कर रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर जाकर डेंगू की रोकथाम में लगी हैं। बताया जा रहा है कि डेंगू ने सुबाथू के आसपास के क्षेत्रों में लोगों को अपना शिकार बनाया है। पिछले करीब 15 दिनों में यह मामले डेंगू के पहुंचे हैं।
जिला में सबसे पहले परवाणू में डेंगू ने लोगों को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद बीबीएन में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। बरसात के मौसम में होने वाली इस बीमारी से लोग परेशान हैं। डेंगू से ग्रसित लोगों का आंकड़ा करीब एक हजार तक पहुंचने वाला है। परवाणू और बीबीएन में भी प्रतिदिन डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। सुबाथू में कोठी चपला, कुठाड़, जाडली, हरिपुर, भारती आदि गांवों को डेंगू ने अपनी चपेट में लिया है। सुबाथू में डेंगू की दस्तक से लोगों में खैफ है। सुबाथू अस्पताल में डेंगू से ग्रसित लोगों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं : डॉ. मनु
छावनी अस्पताल के डॉक्टर मनु ने बताया कि सुबाथू अस्पताल में अभी तक डेंगू के 26 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग प्रभावित क्षेत्रों में दवाइयों को छिड़काव कर रहा है। डेंगू से निपटने के लिए अलग टीम का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन