{"_id":"5b44dd3f4f1c1b0a278b598b","slug":"61531239743-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर से नहीं आए मुख्यमंत्री, प्रशासन को करनी पड़ी भागदौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर से नहीं आए मुख्यमंत्री, प्रशासन को करनी पड़ी भागदौड़
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के दौरे में तबदीली से प्रशासन को करनी पड़ी मशक्कत
हेलीकॉप्टर से नहीं आए सीएम, ऐन मौके पर नौणी से सर्किट हाउस में बदला स्वागत का इंतजाम नौणी विवि परिसर में उतरना था सिरमौर के राजगढ़ जा रहे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। खराब मौसम के चलते से अचानक मुख्यमंत्री के दौरे में हुई तबदीली की वजह से प्रशासन को खूब भागदौड़ करनी पड़ी। मुख्यमंत्री का सिरमौर के राजगढ़ का दौरा प्रस्तावित था और उन्हें हेलीकॉप्टर से नौणी में उतरने के बाद इस दौरे में शामिल होना था, लेकिन सुबह मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सोलन पहुंचे। तत्काल मिली सूचना के बाद सर्किट हाउस में उनके ठहरने के इंतजाम शुरू हो गए। प्रशासन को भी करीब 30 मिनट के अंतराल में ही दौरे में फेरबदल की सूचना मिली। इसके बाद प्रशासन और पुलिस विभाग के कर्मचारी तैयारियों में मशगूल हो गए। क्विक रिएक्शन टीम को भी सर्किट हाउस बुला लिया गया। सोलन से नौणी जा रही भाजपा नेताओं की गाड़ियां भी अचानक सर्किट हाउस की तरफ मुड़ गई। जिन नेताओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिली वे भी तत्काल सर्किट हाउस पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी। अचानक बदले इस दौरे की वजह से भाजपा नेता भीड़ तो नहीं जुटा पाए। लेकिन जनमंच में उठे मुद्दों के साथ सामने आई दो महिला खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री से जरूर मिलवा दिया गया। यह कार्यक्रम इससे पूर्व नौणी में प्रायोजित था। जहां मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव का उद्घाटन करना था, लेकिन ऐन मौके पर कार्यक्रम में हुए फेरबदल के बाद भाजपा कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए। भाजपा के कुछ नेता मुख्यमंत्री से मिलने सर्किट हाउस पहुंच गए तो कुछ नौणी विवि में ही रह गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सर्किट हाउस में करीब 45 मिनट तक रहे और इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की।
मौसम खराब होने के कारण बदला कार्यक्रम : विवेक चंदेल
कार्यवाहक उपायुुक्त विवेक चंदेल ने बताया कि मुख्यमंत्री को पहले हेलीकॉप्टर से नौणी तक आना था। इसलिए तमाम प्रबंध इसी हिसाब से किए गए थे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वे सड़क मार्ग से आए और सर्किट हाउस में कुछ देर के लिए रुके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे में हुए इस फेरबदल की सूचना प्रशासन को मिल गई थी और सूचना के आधार पर ही ऐन मौके पर सर्किट हाउस में सभी प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के स्वागत को नौणी में थे कार्यकर्ता : पवन गुप्ता
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि सर्किट हाउस का कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं था। इस वजह से ज्यादातर नेता और कार्यकर्ता नौणी में ही पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से आने की सूचना करीब 30 मिनट पूर्व मिली थी। तब तक कार्यकर्ता दो समूहों में बंट चुके थे। नौणी का कार्यक्रम बड़ा था इस वजह से करीब तीन हजार कार्यकर्ता नौणी पहुंचे हुए थे और सर्किट हाउस में 15 से 20 कार्यकर्ता ही मौजूद थे।