फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुनिहार में तेंदुए ने किया मोटरसाइकिल सवार युवकों पर हमला, चालक घायल

कुनिहार में तेंदुए ने किया मोटरसाइकिल सवार युवकों पर हमला, चालक घायल

Mon, 26 Mar 2018 10:55 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार के बणिया देवी गांव के पास तेंदुए ने किया हमला, लोगों को जंगल के रास्ते से अकेले न जाने की हिदायत
विज्ञापन

लोगों ने वन विभाग से की तेंदुए को पकड़ने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)।
कोठी पंचायत के बणिया देवी में तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर दिया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में तेंदुआ अचानक उन पर झपट पड़ा। युवकों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने से तेंदुआ वहां से भाग निकला। तेंदुए के हमले में एक युवक को गंभीर चोट आई है। तेंदुए के हमले से आम लोगों में खौफ है। रविवार देर शाम कुनिहार के कोठी पंचायत के बणिया देवी में बाइक सवार दो युवकों पर अचानक हुए तेंदुए के हमले के बाद लोग घरों से बाहर अकेले निकलने से कतराने लगे हैं। बाइक चालक चमन लाल निवासी बनिया देवी के माथे पर तेंदुए का पंजा लगने से गंभीर चोट आई है। उनका कुनिहार चिकित्सालय में उपचार किया गया। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह जंगलों के रास्ते से अकेले न जाएं।
जानकारी के अनुसार चमन लाल और यशपाल निवासी बनिया देवी कुनिहार में व्यापारी के पास काम करते हैं। रोजमर्रा की तरह वह रविवार देर सायं करीब साढ़े आठ बजे घर की ओर बाइक पर रवाना हुए थे। रास्ते में बनिया देवी से एक मोड़ पीछे पहाड़ी से अचानक तेंदुआ इन पर झपट पड़ा। इससे दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए। चमन लाल के माथे पर तेंदुए ने पंजे से हमला किया था। दोनों युवक ने जोर-जोर से शोर मचाया। इससे वहीं पास में दुकान करने वाले ग्रामीण ने उनके चिल्लाने की आवाजें सुनी और तुरंत ग्रामीणों को लेकर मौके पहुंचे। इसके बाद चमन को कुनिहार अस्पताल लाया गया। चिकित्सक चंदन शर्मा ने उपचार करने के बाद घायल को घर भेज दिया। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, रमेश कुमार, दिनेश कुमार, राजेंद्र कुमार, राम सिंह, यशपाल, राज कुमार, तुलसी राम और कृष्ण सिंह ने बताया कि बनिया देवी गांव के आसपास तेंदुए का काफी आतंक है। पहले भी गांव में कुत्तों और भेड़ बकरियों पर तेंदुआ हमला कर चुका है। यह पहला ऐसा वाक्या है जब किसी इंसान पर हमला किया हो।
विज्ञापन


तेंदुए को पकड़ेगा वन विभाग : डीएफओ
वन मंडल कुनिहार के डीएफओ सतीश नेगी ने बताया कि जहां तेंदुए का आतंक है वहां पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा। विभाग को हमले की रिपोर्ट देकर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जंगली रास्तों और जंगल से होकर अकेले न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed