फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बढ़लग टीम ने चंडी को हराकर जीता क्रिकेट मुकाबला

बढ़लग टीम ने चंडी को हराकर जीता क्रिकेट मुकाबला

Thu, 15 Feb 2018 10:27 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
बढ़लग टीम ने चंडी को हराकर जीता क्रिकेट मुकाबला
क्रिकेट
कुनिहार (सोलन)। पंचायत कोठी के बनिया देवी में ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। बीडीसी क्लब के सौजन्य से आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट में आदर्श समिति कुनिहार के अध्यक्ष देवेंद्र तनवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इनके आगमन पर क्लब के प्रधान संजय ठाकुर एवं अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्यातिथि ने मैदान में पहली गेंद खेलकर टूर्नामेंट का आगाज किया। पहला मैच बढलग और चंडी के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बढ़लग की टीम ने 224 रन बनाए वहीं चंडी की टीम 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सबसे अधिक 101 रन बढलग टीम के खिलाड़ी अनिल ने बनाए। मुख्यातिथि देवेंद्र तनवर ने खेल समिति द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट की प्रशंसा की। उन्होंने बनिया देवी क्रिकेट क्लब को अपनी ओर से 11 हजार रुपये दिए। इस अवसर पर रोहित ठाकुर, मंजूर, पीयूष तनवर के अतिरिक्त खेल समिति के योगेंद्र मोहन, केसर सिंह, इंद्रदत्त, नरेश कुमार, रमेश कुमार, तरुण और विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed