फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में पढ़ेगा आपका मुन्ना

आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में पढ़ेगा आपका मुन्ना

Tue, 25 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणात्मक सुधारा लाया जाएगा। प्रशासन की कोशिश होगी कि बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में वह सब सीखें जो प्री नर्सरी में सिखाया जाता है। यही नहीं बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में इतना तैयार कर दिया जाएगा कि वह स्कूल खुशी-खुशी जाएंगे। इस योजना में प्रशासन आम लोगों की राय भी लेगी। जनता की राय पर जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में सुधार लाने की कवायद जल्द शुरू होगी। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के साथ खाने के तौर तरीके भी सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में यह निर्देश डीसी राकेश कंवर ने दिए। उन्होंने एकीकृत बाल विकास परियोजना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आंगनबाड़ी केंद्रों के गुणात्मक सुधार और इनमें बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए लोगों के सुझाव लें। बच्चों और किशोरों को स्वस्थ रखने में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बदलते परिवेश में यह आवश्यक है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में भी परिवर्तन लाया जाए। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मुहैया करवाई जाए। 11 से 18 वर्ष की किशोरियों के सोलन, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में राजीव गांधी किशोरी सशक्तिकरण योजना (सबला) कार्यान्वित की जा रही है। सोलन जिले में वर्तमान में अजा की 10,905, अनुसूचित जनजाति की 1,553 तथा अन्य वर्गों की 19,283 किशोरियों को लाभान्वित किया जा रहा है। योजना में किशोरियों को पोषाहार के साथ प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाता है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 51,343 बच्चों को पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिले में में 1281 आंगनबाड़ी केन्द्र हैं। बेटी है अनमोल योजना के तहत प्रथम घटक में 343 लाभार्थियों को वर्ष 2016-17 में 34 लाख 25 हजार 100 रुपये तथा इसी समयावधि में द्वितीय घटक में 1655 लाभार्थियों को 20 लाख 60 हजार 714 रुपये की धनराशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी भानू गुप्ता, उपनिदेशक उच्च शिक्षा पुष्पा शर्मा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक विद्याचंद नेगी, जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, जिला योजना अधिकारी प्रदीप पुरटा, श्रम अधिकारी सोलन राजेश पनगड़िया और सभी खंडों के बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed