फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   600 thermal scanners, ppe kits, face shields and sanitisers demanded for Panchayat elections in Solan

पंचायत चुनाव को 600 थर्मल स्कैनर, मास्क, पीपीई किट, फेस शील्ड और सैनिटाइजर मांगे

Sun, 03 Jan 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
सोलन। पंचायतीराज चुनाव को लेकर जिला सोलन के कुल 1522 बूथों पर मतदाताओं को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। बूथ में प्रवेश के पहले हर मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग कर बुखार देखा जाएगा और हाथों को सैनिटाइज करवाया जाएगा। सभी मतदाताओं को मास्क के साथ ही प्रवेश करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बूथों पर तैनात चुनाव अधिकारी सहित अन्य सुरक्षा कर्मियों के लिए विशेष इंतजाम किए है। जिला पंचायत अधिकारी ने करीब 600 थर्मल स्कैनर सहित हजारों की संख्या में मास्क, पीपीई किट, फेस शील्ड, सैनिटाइजर, सर्जिकल ग्लव्स की मांग प्रदेश सरकार को भेजी है। इन्हें इस्तेमाल करने के बाद चुनाव अधिकारी सहित उनकी टीम कार्य करेगी। जानकारी के अनुसार वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से इस बार पंचायतीराज चुनाव का नजारा बदला हुआ होगा। सभी मतदान केंद्रों पर कोविड-19 के लिए जारी किए गए प्रोटोकाल का पालन करने का निर्देश भी पहले से जारी कर दिए हैं। यदि स्क्रीनिंग में उनके शरीर का तापमान अधिक पाया गया तो उन्हें कोरोना संक्रमण का संदिग्ध माना जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारियों का किया जा रहा चयन
जिला के मतदान केंद्रों पर चुनाव करवाने के लिए खंड स्तर पर बूथों की संख्या के हिसाब से चुनाव अधिकारी और अन्य टीम का चुनाव किया जा रहा है। सोमवार तक सभी खंड अधिकारी इसकी सूची तैयार कर जिला पंचायत अधिकारी को देंगे। सात जनवरी से चुनाव का पूर्वाभ्यास भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद चुनाव अधिकारियों को उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल पालन के लिए की जा रहीं विशेष तैयारियां
जिला पंचायत अधिकारी मोती लाल ने बताया कि कोविड-19 के लिए जारी प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मतदान के दिन सभी व्यक्तियों को मास्क का उपयोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। मतदान से एक दिन पहले सभी मतदान केंद्रों को सैनेटाइज किया जाएगा। बूथ चुनाव अधिकारी सहित उनकी टीम के लिए मास्क, पीपीई किट, फेस शील्ड, सैनिटाइजर, सर्जिकल ग्लव्स सहित मतदाताओं की एंट्री के लिए करीब 600 थर्मल स्कैनरों की मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed