फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   60 percent of the city's area will be connected to the sewerage system; a treatment plant will be built at a cost of 5.50 crore.

Solan News: शहर का 60 प्रतिशत क्षेत्र सीवरेज से जुड़ेगा, 5.50 करोड़ से बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट

Tue, 20 Oct 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
टेंडर जारी, वार्ड-4 में जगह का चयन, जल शक्ति विभाग करेगा निर्माण
विज्ञापन

रोजाना होगी 35.6 लाख लीटर क्षमता, नवंबर में होगा निर्माण कार्य शुरू
सनी साइड, राजगढ़ रोड और शूलिनी माता मंदिर के पास लीकेज से परेशानी

पुष्पलता शांडिल्य
सोलन। शहर के तीन प्रमुख वार्डों में सीवरेज की समस्या दूर करने के लिए ददोघ में नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। अगले माह से काम शुरू करने की तैयारी है। जलशक्ति विभाग की ओर से बनने वाले इस प्लांट के लिए नगर निगम ने 5.50 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध करवाया है। इससे सैकड़ों घरों को सीवरेज सुविधा से जोड़ने में मदद मिलेगी।
वार्ड चार के ददोघ में बनने वाले इस प्लांट से चौक बाजार, गंज बाजार, राम बाजार और सेंट ल्यूक स्कूल के साथ लगते क्षेत्रों को जोड़ने की योजना है। प्लांट में प्रतिदिन 35.6 लाख लीटर सीवरेज एकत्र करने की क्षमता होगी। इसके निर्माण से शहर के उन हिस्सों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो अभी तक सीवरेज नेटवर्क से नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर का करीब 60 प्रतिशत क्षेत्र सीवरेज नेटवर्क से बाहर है। शहर में साइंटिस्ट कॉलोनी के पास एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना है। सीवरेज नेटवर्क की कमी के कारण कई स्थानों पर नालियों और सड़कों के किनारे गंदगी जमा रहती है। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। खुले में सीवरेज बहने से संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह लीक हो रही लाइन
शहर के सनी साइड, राजगढ़ रोड और शूलिनी माता मंदिर के आसपास कई स्थानों पर घरों से जुड़ी सीवरेज पाइप लीक होने की समस्या सामने आ रही है। पाइपों से रिसाव के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और बदबू से राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। इन क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने की भी जरूरत है।

वार्डों को सीवरेज की समस्या से राहत दिलाने के लिए ददोघ में ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है। त्योहारों के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे शहर के प्रमुख वार्डों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
-ई. एन सिंह, एसडीओ, जलशक्ति विभाग, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed