Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   577 youths struggled for breath; 125 passed the police field test

Solan News: 577 युवाओं की फूलीं सांसें, 125 ने पास की पुलिस मैदान परीक्षा

Fri, 20 Nov 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 20 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
577 youths struggled for breath; 125 passed the police field test
पुलिस मैदान सोलन में भर्ती के दौरान दौड़ लगाते युवा। स्रोत पुलिस प्रशासन
पुलिस मैदान सोलन में पुलिस भर्ती का तीसरा दिन
विज्ञापन

1051 को दिए थे कॉल लेटर, 349 रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस लाइन मैदान सोलन में चल रही कांस्टेबल भर्ती के तीसरे दिन भी युवाओं में खाकी पहनने का उत्साह देखने को मिला। हालांकि, कड़ी शारीरिक दक्षता परीक्षा में कई अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके। तीसरे दिन मैदान परीक्षा में शामिल 702 युवाओं में से 577 बाहर हो गए, जबकि 125 अभ्यर्थी परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे।
भर्ती बोर्ड ने तीसरे दिन की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 1051 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे। सुबह से ही मैदान के बाहर युवाओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। हालांकि, इनमें से 349 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मैदान में पहुंचे 702 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद उनकी लंबाई और सीने की माप ली गई। इसके बाद दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसी शारीरिक परीक्षाएं आयोजित की गईं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक चरण की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है।
विज्ञापन


कोट
पुलिस लाइन मैदान सोलन में भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के तहत चल रही है। तीसरे दिन बुलाए गए 1051 अभ्यर्थियों में से 349 अनुपस्थित रहे, जबकि उपस्थित युवाओं में से 125 ने मैदान परीक्षा उत्तीर्ण की है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मैदान में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। - टीएसडी वर्मा, एसपी सोलन

पुलिस मैदान सोलन में भर्ती के दौरान दौड़ लगाते युवा। स्रोत पुलिस प्रशासन

पुलिस मैदान सोलन में भर्ती के दौरान दौड़ लगाते युवा। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed