फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   574 people took advantage of the health fair. 279 took advice from expert doctors

Solan News: स्वास्थ्य मेला में 574 लोगों ने उठाया लाभ, 279 ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से ली राय

Fri, 29 Sep 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 29 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भव: अभियान के तहत नालागढ़ में आयोजित हुआ मेला
विज्ञापन

मौके पर लोगों के बनाई गई आभा आईडी, जानकारियां भी दीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। आयुष्मान भव: अभियान के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ में स्वास्थ्य मेला लगाया गया। मेले में विशेष तौर पर नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार के सहायक आयुक्त डॉ. पवन और डॉ. शपथ रत्न शिमला और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन ने मेले के दौरान ओपीडी में मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर लोगों की आभा आईडी बनाई गई। लोगों को आभा आईडी बनाने के लिए जागरूक किया। मेले में लगभग 574 मरीज पंजीकृत हुए। जिसमें से जरनल ओपीडी में 295 मरीजों का चेकअप हुआ और विभिन्न विशेषज्ञों की ओपीडी में 279 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। सहायक आयुक्त डॉ. पवन ने लोगों को अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। इसी के साथ चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ को सुविधाएं देने के बारे में दिशा-निर्देश दिए। अब इसी कार्यक्रम के तहत अस्पताल बद्दी में सात अक्तूबर को स्वास्थ्य मेला लगेगा। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने लोगों को इस मेले में आने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed