{"_id":"5f7dfc898ebc3eefba4126ad","slug":"55-new-corona-cases-in-solan-solan-news-sml3475774165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन शहर सहित जिला में 55 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन शहर सहित जिला में 55 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
सोलन। जिला में शुक्रवार को कोरोना के 55 कुल नए मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे अधिक 34 मामले सोलन शहर के हैं। सबसे अधिक संक्रमित रोगी सीधे संपर्क के हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों को कोविड सेंटर शिफ्ट किया जा रहा हैं। जबकि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को होमक्वारंटीन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सोलन में 34, नालागढ़ एक, परवाणू से सात, कंडाघाट से चार मामले पॉजिटिव आए हैं। जिसमें आईएलआई के पांच, सीधे संपर्क में 45, एक वालंटियर, एक यात्री जबकि फ्रंट लाइन में कार्य कर रहे तीन लोग शामिल है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं संक्रमित आए क्षेत्रों में मिनी कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है।