{"_id":"6a71f7c786b863ba1907bbd4","slug":"52-people-were-examined-in-the-camp-solan-news-c-176-1-ssml1044-175707-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिविर में 52 लोगों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिविर में 52 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन
बद्दी के दावत चौक आयजित स्वास्थ्य जांच शिविर में रोगियों की जांच करते हुए चिकित्क- स्रोत- संस्
मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी ने लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दावत चौक स्थित सहयोग मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी ने आईआरजी संस्था के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया। शिविर में 52 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
शिविर में डॉ. अंजलि गोयल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया। इस दौरान सहयोग मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के सीएच राहुल शर्मा, बीसीएम चंद्रकांत सहित गरविता सैनी, हरविंदर कौर, हर्ष चौहान, अंकिता ठाकुर और अर्चना पांडेय मौजूद रहे। आईआरजी संस्था की हेल्थ वर्कर ज्योति धीमान और असिस्टेंट दिनेश कुमार ने मरीजों के पंजीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं और दवा वितरण में सहयोग किया।
किरपालपुर में कांवड़ यात्रियों की भी जांच
आईआरजी संस्था की ओर से नालागढ़ के किरपालपुर में कांवड़ यात्रियों के लिए भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। दिनभर यहां से गुजरने वाले कांवड़ यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई। अधिकांश यात्री स्वस्थ पाए गए। थकान या अन्य सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी वाले यात्रियों को दवाएं दी गईं। शिविर में स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य जांच करवाई।