फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत विधायक ने बांटे स्वीकृति पत्र

मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत विधायक ने बांटे स्वीकृति पत्र

Tue, 20 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने बांटे मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र
विज्ञापन

बीडीओ सभागार नालागढ़ में 62 पात्र परिवारों को दी सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। विकास खंड नालागढ़ के तहत आने वाले पात्र बीपीएल परिवारों को छत मुहैया करवाने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 62 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। समारोह में दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर लाभार्थियों को पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम नालागढ़ और दून सहित अर्की विधानसभा क्षेत्रों के बीपीएल परिवारों के चयनित लाभार्थियों के लिए आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मंजूर हुए परिवारों को यह लाभ प्रदान किए गए। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का हिमाचल में प्रमुखता से कार्यान्वयन किया जा रहा है, वहीं प्रदेश सरकार की ओर से भी हर वर्ग के हित में विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 से घटाकर 70 की गई है, वहीं अन्य बीपीएल, आईआरडीपी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के हर तबके के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि वे इसका लाभ ले सकें। इस अवसर पर कार्यकारी खंड विकास अधिकारी दिग्विजय रतन, बीडीसी चेयरमैन गुरबख्श चौधरी, पंचायत प्रधान एसोसिएशन के प्रधान पोलाराम चौधरी, बीडीओ कार्यालय से एसईबीपीओ संजीव पुरी, पंचायत निरीक्षक यशपाल, एलएसईओ निर्मला रनोट सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed