फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सांसद के घर के बाहर जुटे सैकड़ों कर्मचारी, उपवास रख पेंशन बहाली की मांग

सांसद के घर के बाहर जुटे सैकड़ों कर्मचारी, उपवास रख पेंशन बहाली की मांग

Sun, 28 Oct 2018 07:12 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
सांसद के घर के बाहर जुटे सैकड़ों कर्मचारी, उपवास रख पेंशन बहाली की मांग

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने की मांग को लेकर सांसद वीरेंद्र कश्यप के घर के समीप उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के जिला शिमला, सोलन और सिरमौर के दूरदराज क्षेत्रों से करीब 250 एनपीएस कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने एनपीएस को किसी हाल में समाप्त करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर एनपीएस कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सांसद को एक मांग पत्र भी सौंपा। इसके बाद सांसद ने एनपीएस कर्मचारी महासंघ को आश्वासन दिया कि वे इस मांग को संसद के आगामी सत्र में उठाएंगे और इस बारे में प्रधानमंत्री सहित वित्त मंत्री के साथ चर्चा की जाएगी। कर्मचारियों की मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा। जिला एनपीएस अध्यक्ष श्याम लाल गौतम ने बताया कि हिमाचल में सरकार के अपने एनपीएस कर्मचारियों को वह लाभ तक नहीं दिए हैं। जो केंद्र सरकार ने 2009 में प्रदान कर दिए थे। इनमें कर्मचारी की सेवाकाल के दौरान मृत्यु या अक्षमता पर सीसीएस पेंशन नियम 1972 के तहत पेंशन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम पुरानी पेंशन बहाली पर ही पूरी होनी और अगला पड़ाव 26 नवंबर को दिल्ली में संसद का घेराव है। इस मौके पर जिलों के एनपीएस महासचिव दीपक ओझा, एनपीएस कार्यकर्ता देशराज ने सभी मौजूद सदस्यों को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर एनपीएस कर्मचारी महासंघ शिमला के नारायण हिमराट, सोलन के पंकज शुक्ला, कुमारसैन के श्याम ठाकुर, प्रवक्ता संघ सोलन से दर्शन शर्मा, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सोलन के राकेश शर्मा, एनपीएस कर्मचारी महासंघ राज्य उपाध्यक्ष कपिल राघव, बिलासपुर के प्रधानाचार्य की ओर से नरेंद्र शर्मा, आईपीएच कर्मचारी संघ अध्यक्ष एलडी चौहान, हिमाचल सरकारी अध्यापक संघ से सुरेश भारद्वाज, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सोलन के अध्यक्ष जेके ठाकुर, एनजीओ सीटी यूनिट सोलन से नरेंद्र ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से डॉ. बलदेव नेगी, एनपीएस कर्मचारी संघ शिमला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह प्रेमी, राज्य उपाध्यक्ष नित्यानंद, सिरमौर अध्यक्ष सुनील तोमर, सोलन के देशराज भारद्वाज सहित 200 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 साल सेवा देने के बाद भी नहीं लगी पेंशन
इस मौके पर आईपीएच विभाग से सेवानिवृत्त 62 वर्षीय दुर्गा देवी जो चायल की रहने वाली है, इस उपवास कार्यक्रम में मौजूद रहीं। उन्होंने अपनी नम आंखों से मौजूद सांसद सहित अन्य कर्मचारी सदस्यों से कहा कि उन्होंने करीब 20 वर्ष से सरकारी विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। उन्हें अभी तक किसी भी प्रकार की पेंशन नहीं मिल रही है। सेवानिवृत्ति होने के समय उन्हें दो लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन वह पैसा उनके वेतन में से काटा जाता था जो उन्हें बाद में दिया गया। बताया कि बारिश के दौरान उनका मकान गिर गया था। इसमें वह सारा पैसा भी लग गया है। अब उनके बुढ़ापे में उनके पास कोई भी पैसा नहीं है। वह भी पुरानी पेंशन की बहाली के लिए चायल से सोलन इस उपवास कार्यक्रम में आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed