फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   साधुपुल बाजार में आईं दरारें, 15 दुकानों और पांच घरों को खतरा

साधुपुल बाजार में आईं दरारें, 15 दुकानों और पांच घरों को खतरा

Tue, 14 Aug 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। भारी बारिश के कारण अब साधुपुल बाजार पर खतरा मंडराने लगा है। भूस्खलन के चलते साधुपुल बाजार की सड़कों पर दरारें आ गई हैं। इस खतरे को देखते हुए प्रशासन ने मकानों व दुकानों को खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि सोमवार को हुई भारी बारिश के चलते साधुपुल के मेन बाजार में दरारें आनी शुरू हो गई थीं। इसके चलते 15 दुकानों व 5 रिहायशी मकानों को खतरा बना हुआ है। सोमवार रात को मौके पर जाकर एसडीएम कंडाघाट ने मकानों को खाली करने के आदेश दिए हैं ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। कंडाघाट चायल मार्ग के बीच पड़ने वाले साधुपुल में बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। बाजार के बीचों बीच सड़क पर काफी लंबी दरारें पड़ी हैं। यदि समय रहते इस स्थान को खाली नहीं करवाया गया तो यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है। साधुपुल के मेन बाजार में दरारें पड़ने से भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। यदि यहां पर भूस्खलन हुआ तो सारा बाजार व रिहायशी क्षेत्र का वजूद समाप्त हो जाएगा। सोमवार रात्रि लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर और एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान के निरीक्षण के उपरांत साधुपुल बाजार की दुकानों और रिहायशी मकानों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानों व घरों के बाहर नोटिस भी चिपकाए गए हैं। खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें सुरक्षित क्षेत्र में बसाया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने बताया कि साधुपुल बाजार में बारिश के चलते काफी लंबी दरारें आई हैं। इसके चलते कुछ दुकानों व मकानों को खतरा बना हुआ है। इस क्षेत्र से मकानों को खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed