फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में मंडी समिति के अध्यक्ष की दौड़ शुरू, गोटियां फिट करने में जुटे नेता

सोलन में मंडी समिति के अध्यक्ष की दौड़ शुरू, गोटियां फिट करने में जुटे नेता

Sat, 27 Jan 2018 07:24 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
सोलन में मंडी समिति के अध्यक्ष की दौड़ शुरू
विज्ञापन

गोटियां फिट करने में जुटे नेता, मंत्री और सांसद की सिफारिश में जुटे
कृषि पर निर्भर जिला में मंत्री से कम नहीं होगी अध्यक्ष की अहमियत
मंडी समिति से होता है करोड़ों रुपये का कारोबार
अमर उजाला ब्यूूरो
सोलन।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही मलाईदार ओहदों तक पहुंचने के लिए नेताओं की दौड़ शुरू हो गई है। सोलन जिला में मंडी समिति के चेयरमैन का पद भी इन दिनों खासी चर्चा में है। मंडी समिति से करोड़ों रुपये का कारोबार हर साल होता है। इसके अलावा खेतीबाड़ी के विकास की तमाम योजनाएं समिति के माध्यम से ही पूरी की जाती हैं।
मंडी समिति के चेयरमैन का रुतबा जिला में मंत्री से कम नहीं है। गाड़ी के साथ अन्य सभी सुख-सुविधाएं इस पद पर उपलब्ध हैं। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से खाली चल रहे पद पर जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। एक साथ कई नेता पद को पाने की होड़ में हैं। लेकिन पार्टी हाईकमान ने भी साफ संकेत दे दिए हैं कि वो ही नेता पद हासिल कर पाएगा जिसने चुनाव के दौरान पार्टी उम्मीदवार का पूरा साथ दिया हो। इसलिए पार्टी ने आवेदन के साथ उम्मीदवार के नाम का पत्र जोड़ने की शर्त भी आवेदकों के समक्ष रख दी है।
विज्ञापन

ये नेता लाइन में
सोलन मंडी समिति के अध्यक्ष की दौड़ में इस समय जिला भर से कई नेता लाइन में हैं। मंडी समिति के चेयरमैन की दौड़ में अब तक सोलन से किसान नेता देवेंद्र ठाकुर, अर्की से अमर सिंह ठाकुर और कसौली से संजीव कश्यप का नाम चर्चा में है। इस पद पर चयन का आखिरी फैसला सरकार को करना है। पद हासिल करने में सांसद, जिला से मंत्री, विधायकों व उम्मीदवार रहे नेताओं की स्वीकृति भी लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतीबाड़ी पर निर्भर है अर्थव्यवस्था
जिले की अर्थव्यवस्था उद्योगों के बाद बड़े पैमाने पर कृषि पर निर्भर है। यहां टमाटर, मशरूम और मटर की जमकर खेतीबाड़ी होती है। इसके अलावा सेब सीजन के दौरान मंडी समिति के अधीन ही फल मंडी का भी काम चलता है। जिला भर में उपसमितियां बनाई गई हैं। किसानों और खेतीबाड़ी के उत्थान की ज्यादातर योजनाओं को मंडी समिति के माध्यम से ही अमल में लाया जाता है।
सड़क के विस्तार को मिलते हैं एक करोड़ रुपय
मंडी समिति के मुख्य कार्यों में सड़कों का विस्तार करना भी है। सड़क का खेतों तक पहुंचाने के लिए मंडी समिति का हर साल लगभग एक करोड़ रुपये मिलते हैं। इस धनराशि को खर्च करने का अधिकार मंडी समिति के चेयरमैन के पास रहता है। इसकी वजह से इस पद की चाह रखने वालों की फहरिस्त लंबी होती जा रही है।

पात्र व्यक्ति का ही होगा चुनाव : सांसद
सांसद वीरेंद्र कश्यप का कहना है कि मंडी समिति चेयरमैन का चुनाव सदस्य करेंगे। यह चुनाव सरकार की मंजूरी से होगा। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति को ही मंडी समिति का अध्यक्ष बनाया जाएगा। ताकि सोलन में कृषि संबंधित विकास की रफ्तार कम न हो सके। केंद्र से जो भी सहायता की जरूरत होगी बतौर सांसद वे इसमें मंडी समिति की पूरी-पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed