फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन जिला में 3.73 लाख मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों का भविष्य

सोलन जिला में 3.73 लाख मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों का भविष्य

Tue, 24 Oct 2017 06:54 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
सोलन जिला में 3.73 लाख मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों का भविष्य

सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर ने कहा कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 13 अक्तूबर के अनुरूप मतदाता सूचियां तय की गई हैं। इस आधार पर जिले में 3 लाख 73 हजार 959 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 93 हजार 680 पुरुष, 1 लाख 80 हजार 272 महिला तथा 7 अन्य मतदाता हैं। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 4,888 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


कंवर ने कहा कि अर्की में मतदाताओं की संख्या 84,560 है। इनमें 42,905 पुरुष तथा 41,655 महिला हैं। यहां 871 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। 324 पुरुष तथा 547 महिला मतदाता बढ़े हैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 82,064 मतदाता हैं। इनमें 42,379 पुरूष, 39,684 महिला तथा एक अन्य मतदाता हैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 890 महिला तथा 610 पुरुष मतदाताओं के साथ कुल 1501 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन


दून विधानसभा क्षेत्र में 32,397 पुरुष, 29,953 महिला तथा एक अन्य मतदाता के साथ कुल 62,351 मतदाता हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 1082 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। इनमें 546 पुरुष तथा 535 महिला मतदाता हैं। सोलन विधानसभा क्षेत्र में कुल 81 हजार 019 मतदाता हैं। इनमें 42 हजार 244 पुरुष, 38 हजार 770 महिला तथा 5 अन्य मतदाता हैं। सोलन विधानसभा क्षेत्र में 481 महिला तथा 341 पुरुष मतदाताओं के साथ कुल 827 मतदाता बढ़े हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र में 63 हजार 965 मतदाता हैं। इनमें 33 हजार 755 पुरुष तथा 30 हजार 210 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसौली विधानसभा क्षेत्र में 607 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। इनमें 264 पुरुष तथा 343 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन शत-प्रतिशत मतदान करवाने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में स्वीप के तहत अनेक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed