फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   45 boxes of illegal liquor seized from pickup

Solan News: पिकअप से पकड़ी अवैध शराब की 45 पेटियां

Tue, 29 Apr 2025 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)।
पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़ी विशेष मुहिम के तहत एक पिकअप से 45 पेटी अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस ने गश्त के दौरान की है। इसमें पकड़ी गई शराब हिमाचल में बेचने के लिए मान्य नहीं थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार बरोटीवाला पुलिस सोमवार को गश्त पर थी। इस बीच बरोटीवाला के समीप एक पिकअप गुजर रही थी। शक के आधार पर पुलिस ने पिकअप को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर पिकअप में अवैध शराब पाई गई। पुलिस ने पिकअप चालक से शराब परिवहन के संबंध में दस्तावेज मांगे। लेकिन पिकअप चालक कोई भी दस्तावेज पुलिस को पेश नहीं कर पाया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शराब सहित पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed