{"_id":"5bdaf012bdec225e696583a3","slug":"41541074962-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को दिया फील्ड टेस्ट जांच का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को दिया फील्ड टेस्ट जांच का प्रशिक्षण
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों को दिया फील्ड टेस्ट जांच का प्रशिक्षण
कुनिहार में आईपीएच विभाग ने किया कार्यशाला का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत आईपीएच विभाग ने कुनिहार परिसर में एक दिवसीय खंड स्तरीय जागरूक कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला में विकास खंड कुनिहार के सभी पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों सहित ग्रामीण पेय जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार, तुलसी राम, ज्ञान चंद, बीआरसी सुशील कुमार, जय प्रकाश और जयदेव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए अभियंता सुबाथू उपमंडल मनीष शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा पेयजल सुरक्षा योजना और जल संबंधी विषय पर कार्यशाला में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला सलाहकार ने फील्ड टेस्ट किट से जल गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण भी दिया गया। बीआरसी सुशील कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों से पेयजल स्रोतों को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई।