फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बददी में नगरपरिषद उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, खराब स्वास्थ्य बताया कारण

बददी में नगरपरिषद उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, खराब स्वास्थ्य बताया कारण

Sat, 29 Sep 2018 07:56 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
बद्दी नगर परिषद उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा,
विज्ञापन

खराब स्वास्थ्य बताया कारण, इस्तीफे से गरमाई नगर परिषद बद्दी की सियासत
आपसी समझौते के तहत मोनिका ने छोड़ दिया पद
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बददी की उपाध्यक्ष मोनिका कौशल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने यह इस्तीफा नप बद्दी की मासिक बैठक के अध्यक्ष मदन चौधरी और नप के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर को दिया। इसके लिए उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य और घरेलू कारण बताया। मोनिका ने अपना इस्तीफा देने के बाद कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बजट में कटौती हो गई जिससे सारे विकास कार्य रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अपने वार्ड की समस्याओं को हल करने के रूप में करेंगी और कांग्रेस पार्टी के प्रति सदा वफादार रहेंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में कांग्रेस पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका पालन करेंगी। नप बद्दी के अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि नप उपाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दिया है जिसे स्वीकार कर आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

गौरतलब है कि नप बद्दी उपाध्यक्ष मोनिका कौशल इससे पहले भी अपने पद से त्यागपत्र दे चुकी हैं लेकिन इन्हें दोबारा नप बद्दी की अध्यक्ष चुन लिया गया था। अब कुछ महीने बाद ही नप उपाध्यक्ष ने अपने पद से त्यागपत्र देना सभी की समझ से बाहर है। चर्चा है कि कि इस पद के लिए एक-एक साल का समय तय किया गया था और मोनिका कौशल को उपाध्यक्ष बने तीन साल हो गए थे। अन्य दावेदार अंदरूनी तौर पर दबाव बना रहे थे कि अब उन्हें नप उपाध्यक्ष के पद पर नवाजा जाए। इसके चलते नप उपाध्यक्ष ने अपने पद से त्याग पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed