{"_id":"5ba6498d867a557eb6031f4c","slug":"41537624461-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल उत्सव की तैयारियों को बारिश का झटका, मैदान में भरा पानी और कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल उत्सव की तैयारियों को बारिश का झटका, मैदान में भरा पानी और कीचड़
Updated Sat, 22 Sep 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले हिमाचल उत्सव की तैयारियों पर बारिश ने पानी फेर दिया है। शनिवार को लगातार बारिश रहने की वजह से उत्सव के लिए पंडाल नहीं सजाया जा सका। साथ ही, ठोडो मैदान में जलनिकासी का उचित प्रबंध न होने से पूरे मैदान में पानी भर गया है। मैदान पहले ही धूल और मिट्टी से भरा था जिसे बारिश ने कीचड़ में बदल दिया है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों तक बारिश लगातार जारी रहने की संभावना जताई है जिसे देखते हुए उत्सव की शुरूआती सांस्कृतिक संध्याओं के धुलने के आसार बने हुए हैं। इसके साथ शनिवार को उत्सव के दौरान सजने वाले मेले के दुकानदार भी मैदान तक नहीं पहुंच पाए।
सोलन के ठोडो मैदान में रविवार से हिमाचल उत्सव की शुरूआत होने जा रही है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस उत्सव में हिमाचल, पंजाब और मायानगरी के कई नामी कलाकार गायन व नृत्य से लोगों का मनोरंजन करेंगे। जिसके लिए डायनमिक इंडिया युवा मंडल काफी समय से तैयारियां कर रहा है। लेकिन, उत्सव से ठीक पहले शुरू हुई बारिश ने माहौल बिगाड़ दिया है। बारिश की वजह से उत्सव में लोगों के ज्यादा संख्या में पहुंचने पर भी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
हालांकि, आयोजकों का कहना है कि बारिश थमने के बाद तैयारियां पूरी की जाएंगी। डायनमिक युवा मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि उत्सव की शुरूआत के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। मुकेश शर्मा का कहना है कि बारिश के बावजूद तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने बताया कि हस्तशिल्प प्रदर्शनी व बिक्री के लिए डोम तैयार हो रहा है जिसमें अब तक 80 स्टाल बिक चुके हैं और स्टेज का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बारिश लगातार रहती है तो मंच के सामने दर्शकों के लिए पंडाल नहीं लग पाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि रविवार शाम तक मौसम साफ हो जाएगा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।