फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में पक्की सड़क उखाड़ कर टाइलें डालने पर घमासान तेज, नप अध्यक्ष व भाजपा में तनातनी

परवाणू में पक्की सड़क उखाड़ कर टाइलें डालने पर घमासान तेज, नप अध्यक्ष व भाजपा में तनातनी

Fri, 21 Sep 2018 07:08 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में पक्की सड़क उखाड़ कर टाइलें डालने पर घमासान तेज, नप अध्यक्ष व भाजपा में तनातनी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। औद्योगिक नगर परवाणू में पक्की सड़क खोदकर टाइलें डालने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले पर भाजपा और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के बीच वाक युद्ध शुरू हो गया है। भाजपा काम रोकने को विकास में अड़ंगा बता रही है तो नगर परिषद पक्की सड़क खोदने पर अपनी सफाई देने में जुटा है। इसके बाद परवाणू में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। वार्ड नंबर एक में झंडे वाले बाबा मंदिर के समीप जेसीबी से पक्की सड़क खोदी जा रही थी।

इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। इसकी जानकारी नगर परिषद अध्यक्ष को दी गई और अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। साथ ही मार्ग निर्माण कार्य फिलहाल न करने की नसीहत ठेकेदार को दी गई थी। इस घटना के बाद भाजपा ने शुक्रवार को मंडल की बैठक कर नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ चर्चा की और टेंडर हो चुके कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए। यह भी कहा कि परवाणू में नगर परिषद की सहमति से ही इंटरलॉक टाइलें लगाने का टेंडर हुआ है। हालांकि, अध्यक्ष इसकी जानकारी होने से ही इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास का कहना है कि सड़क टूटी होने की वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। हादसे का खतरा बना हुआ है और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में पहले जिन सड़कों में गड्ढे पड़े हैं, वे दुरुस्त की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुआ सड़क खोदने का कोई टेंडर : अध्यक्ष
नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास का कहना है कि वार्ड नंबर एक में पक्की सड़क खोदने और इंटरलॉक टाइलें लगाने को लेकर कोई टेंडर नहीं हुआ है। इसका वे प्रमाण पेश कर सकते हैं। केवल जहां गड्ढे पड़े हैं, उन्हें भरने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि पक्की सड़क को जबरन खोदा जा रहा था जिसका काम रुकवाया गया है।

सड़क उखाड़ने की कोई जानकारी नहीं : ईओ
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा का कहना है कि सड़क उखाड़ने का जो काम हुआ उस बारे में उन्हें और अध्यक्ष को कोई जानकारी नहीं थी। जेई से बात करने पर उसने बताया कि इसका टेंडर हुआ है लेकिन दो सरकारी छुट्टियों के चलते अभी तक दस्तावेज उन तक नहीं आए हैं। छुट्टियों के बाद इसकी जांच की जाएगी और अग्रिम कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।


नगर परिषद अध्यक्ष फंसा रहे अड़ंगा : राम ठाकुर
भाजपा मंडलाध्यक्ष दौलत राम ठाकुर ने कहा कि झंडे वाले बाबा के पास जिस पक्की सड़क को तोड़ने को रोकने मौके पर पहुंचे थे, उसे उपायुक्त के आदेश से पंपोश क्लीनिक तक प्रथम चरण में इंटरलाकिंग टाइल में बदला जाना है। इसका 5 जुलाई 2018 को टेंडर हो चुका है और जिन ठेकेदारों को ये टेंडर मिले थे, उनको नप ने 10 दिन में कार्य करने के नोटिस देने पर कार्य करने को कहा था। यदि उन्हें उक्त टेंडर के बारे में जानकारी नहीं है तो वह उनकी अज्ञानता है। उक्त सड़क पर पिछले दिनों नप ने खुदाई कर सीवरेज पाइप डाली है। वहीं यह सड़क जगह-जगह से बरसाती सीवरेज से टूटी पड़ी है।स्थानीय लोगों व मनोनीत वार्ड पार्षद सार्थक तनेजा ने इंटरलॉकिंग सड़क में तब्दील करने के बारे में नप परवाणू के हाउस तक में मांग उठाई है। सड़क को उखाड़ कर टाइलें डालने के टेंडर होने की पुष्टि मनोनीत पार्षद सार्थक तनेजा ने भी की। नप अध्यक्ष विकास कार्य में अड़ंगा फंसा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed