{"_id":"5b4e18a64f1c1b3f748b5699","slug":"41531844774-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू और जलजनित रोगों से बचाव की एसडीएम ने ली फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू और जलजनित रोगों से बचाव की एसडीएम ने ली फीडबैक
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल की 69 पंचायतों और दो नगर परिषदों में जलजनित रोगों व डेंगू की रोकथाम के लिए गठित कमेटी व विभिन्न विभागों के अधिकारियों से एसडीएम ने फीडबैक ली। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। वहीं उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जलजनित रोगों की रोकथाम और डेंगू से निपटने के लिए उपमंडल प्रशासन ने पहले से ही कमर कसी ली है। इसके लिए बीएमओ नालागढ़ की अगुवाई में एक कमेटी का भी गठन किया गया है, जो डोर-टू-डोर जाकर सर्वे करने के साथ लोगों को साफ-सफाई और पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक कर रही है। इस कमेटी में नगर परिषद नालागढ़ के सुपरवाइजर, स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर, स्वास्थ्य शिक्षक, आईपीएच विभाग के सुपरवाइजर, पंचायत सचिवों को शामिल किया गया है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि नालागढ़ उपमंडल में डेंगू व जलजनित रोगों की रोकथाम को लेकर संबंधित विभाग अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि उपमंडल की सभी 69 पंचायतें व दो नगर परिषदें सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद रखें। वहीं पेयजल स्रोतों की सफाई सुनिश्चित करें। लोगों को सफाई के बारे सजग बनाएं। जलजनित रोगों और डेंगू के बारे में जन जागरूकता अभियान में तेजी लाएं।
बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि अभी तक क्षेत्र में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन विभाग अपनी तरफ से पूरी तरह से सजग है। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पैदा होता है। दिन के समय ही काटता है। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें और मच्छरदानी का प्रयोग करें।