फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में दिखा रेसलिंग का क्रेज, सुबह ही मैदान में पहुंचे दर्शक

सोलन में दिखा रेसलिंग का क्रेज, सुबह ही मैदान में पहुंचे दर्शक

Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सोलन में दिखा रेसलिंग का क्रेज, सुबह ही मैदान में पहुंचे दर्शक

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। खिली धूप के बीच सोलन में शनिवार को द ग्रेट खली रिटर्न्स शो की उत्सुकता दर्शकों में खूब देखने को मिली। शाम चार बजे से रात 10 बजे तक होने वाले शो के लिए सुबह 10 बजे से ही कतारें लग गई थीं। करीब 10 हजार की क्षमता वाले पुलिस मैदान में लगी कुर्सियों और पंडाल का काफी हिस्सा दोपहर 12 बजे तक भर चुका था। खली के शो के लिए मैदान के बीचोंबीच रिंग बनाया है। इसके एक तरफ वीआईपी और दूसरी तरफ मीडिया के लिए प्रबंध किए थे जबकि अन्य जगहों पर आम लोगों की व्यवस्था थी। दोपहर 12 बजे के करीब मैदान पहुंचे दर्शकों ने बताया कि वे पहली बार रेसलिंग को लाइव देखने का अवसर गंवाना नहीं चाहते हैं। सीट पक्की करने के लिए दोपहर को ही मैदान में पहुंच गए हैं।

दोपहर को खली उर्फ दलीप सिंह राणा खुद मैदान में मौजूद रहे और उन्होंने सारी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान खली ने मैदान में प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली। मैदान में बने रिंग के आसपास पुलिस कर्मियों से ज्यादा निजी सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे। पुलिस कर्मियों ने मैदान के बाहर मोर्चा संभाल रखा था। पुलिस मैदान में वाहन की एंट्री को रोकने के लिए गेट पर पुलिस के जवाने तैनात थे। मैदान में पहुंचे दर्शकों शिमला से संजय, शिवम, शिल्पा, सोलन के अंकुश, विमल, कार्तिक, परवाणू से लोकेश, रिधिमा, अराधना व चंडीगढ़ से सुनील व बलवंत ने बताया कि वे अब तक टेलीविजन पर कई बार डब्ल्यूडब्ल्यूई कुश्ती देख चुके हैं। पहली बार खली की कंपनी सीडब्ल्यूई की मदद से लाइव रेसलिंग देखने का अवसर मिल रहा है। पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मचारी सुबह से ही ड्यूटी पर तैनात रहे। उन्होंने बताया कि मैदान में 10 हजार दर्शकों के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए।
विज्ञापन


खली के इवेंट से सोलन के होटल पैक
सोलन में रेसलिंग इवेंट की वजह से पूरा शहर पैक हो गया है। होटल मालिकों की खूब चांदी हुई है। यहां शुक्रवार से ही होटलों के कमरे कम पड़ने शुरू हो गए थे। भले ही ग्रेट खली रिटर्न्स शो का आयोजन सोलन में मुफ्त हो रहा हो। मीलों दूर का सफर तय कर आने वालों के लिए रहने की जगह नसीब नहीं हो पाई। सोलन शहर में करीब दो दर्जन छोटे और बड़े होटल हैं। इनमें एक भी कमरा उपलब्ध नहीं था। हिमानी होटल के संचालक रमेश कुमार ने बताया कि रेसलिंग इवेंट को लेकर पर्यटक बढ़े हैं। शुक्रवार को बुकिंग ठीक थी। शनिवार को भी होटल पैक रहा है। ऐसे ही स्थिति शहर के अन्य होटलों में भी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed