फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अधिकारियों के समर्पण व सहयोग से ही पूरे होंगे आम आदमी के हित के निर्णय : डॉ सैजल

अधिकारियों के समर्पण व सहयोग से ही पूरे होंगे आम आदमी के हित के निर्णय : डॉ सैजल

Thu, 05 Jul 2018 06:04 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि, आईपीएच को सतर्क रहने के दिए निर्देश
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने ने धर्मपुर में सुनीं जन समस्याएं
बरसात में होने वाली बीमारियों से बचाव की तैयारी रखें चिकित्सक : सैजल
अमर उजाला ब्यूरो
कसौली (सोलन)। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने वीरवार को धर्मपुर में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कार्य कर रही है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले ही बजट में 30 ऐसी नई योजनाएं प्रस्तुत की हैं जो आम जन के लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की जायज मांगों के प्रति संवेदनशील रहें। यह सुनिश्चित करें कि लोगों को अपनी समस्याओं को अधिकारियों तक लाने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सतर्क रहें। मुख्य व संपर्क सड़कों पर भूस्खलन होने पर सड़कों को तुरंत सुचारु किया जाए। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि बरसात में होने वाली बीमारियों से बचाव की दिशा में विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पूरी तैयारी रखें। उन्होंने आईपीएच विभाग को निर्देश दिए कि जल के विभिन्न पारंपरिक पेयजल स्रोतों और विभाग की विभिन्न पेयजल योजनाओं की साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर डालें। डॉ. सैजल ने ग्राम पंचायत धर्मपुर, आंजी मातला, कसौली और गढ़खल के लोगों की पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को सुना। कई अधिकारियों को त्वरित निपटारे के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक सुरेंद्र स्याल, भाजपा कसौली मंडल के महामंत्री हीरानंद शर्मा, खलोगड़ा कृषि सहकारी सभा के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, ग्राम पंचायत चेवा के वार्ड सदस्य चरणजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed