फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चक्कीमोड़-भोजनगर मार्ग पर आवाजाही बंद

चक्कीमोड़-भोजनगर मार्ग पर आवाजाही बंद

Mon, 12 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
चक्कीमोड़-भोजनगर मार्ग पर आवाजाही बंद
मरम्मत करते वक्त टूटा पुल का हिस्सा - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)।
लोक निर्माण विभाग कसौली के तहत चक्कीमोड़-भोजनगर मार्ग पर कौशल्या खड्ड पर बना पुल का एक हिस्सा टूट गया है। इसके चलते लोक निर्माण विभाग ने अस्थायी रूप से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।

लोक निर्माण विभाग पुल की रिपेयर कर रहा था। इस दौरान मार्ग का एक हिस्सा टूट गया। इसके चलते मार्ग बंद हो गया। इससे पहले भी पुल के एक किनारे का हिस्सा टूट चुका है। इसकी जल्द मरम्मत करवा दी गई थी। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर बड़े-बड़े रेत, बजरी के डंपर चलते हैं। इसके कारण पुल को बार-बार क्षति पहुंच रही है। लोगों ने बताया कि पुल को भारी वाहनों से क्षति पहुंच रही है। गौरतलब है कि एक वर्ष पहले यह पुल इसी जगह से दूसरी ओर से टूटा गया था। पहले भी लोगों को काफी समय तक परेशानी झेलनी पड़ी थी और अबकी बार भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लगभग पिछले 40 वर्ष पहले बने पुल की हालत दिन प्रतिदिन ख़राब होती जा रही है। लोनिवि की ओर से चक्की मोड़ -भोजनगर संपर्क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थाई रूप से बंद कर दी गई है। इसके कारण जोहड़जी, भोजनगर, चमो, जाबली पंचायतों के गडयार, कैंथी, मंझोल, कुराड, बायला, रानीगांव, बलाउ सहित सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सिरमौर के नैनाटिक्कर, सराहां के लिए भी लोग इसी सड़क का प्रयोग करते हैं जहां लोगों को बीस से तीस किलोमीटर का अतिरिक्त का सफ़र कर चंडीगढ़ पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमों पंचायत की प्रधान डिंपी और उपप्रधान पवन शर्मा ने बताया कि लोग घर तक पैदल पहुंच रहे हैं। जाबली पंचायत के पूर्व बीडीसी सदस्य पतराम शर्मा ने बताया कि रविवार से पुल के कारण सड़क बंद है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि भटटी ने कहा कि पुल टूटा नहीं है पुल के एक हिस्से की रिपेयर की जा रही है। इसके कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जल्द मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed