फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़, परवाणू और सोलन में धूल फांक रहीं बसें

नालागढ़, परवाणू और सोलन में धूल फांक रहीं बसें

Sat, 09 Dec 2017 10:12 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़, परवाणू और सोलन में धूल फांक रहीं बसें
bus - फोटो : अमर उजाला
सोलन। परिवहन निगम द्वारा करोड़ों रुपये में खरीदी गईं लोअर फ्लोर बसें बेकार खड़ी हैं। जिले के तीन डिपो में यह बसें अरसे से शोपिस बनकर रह गई हैं। इन डिपो में करीब 38 बसें वर्कशॉप पर खड़ी हैं। आलम यह है कि कलस्टर के बाहर इन बसों के न चलने के बाद निगम इन्हें किसी अन्य रूटों पर नहीं चला रहा है। इसके चलते यह बसें धूल फांक रही हैं। जिला सोलन के तीन डिपों में करीब 38 से अधिक बसे खड़ी हैं।
विज्ञापन

जिला के तीन डिपों में से नालागढ़ में करीब 28 बसें और परवाणू तथा सोलन में 5-5 बसें वर्कशाप में खड़ी हैं। निगम द्वारा इन बसों को किसी भी रूट पर नहीं चलाया जा रहा है। आलम यह है कि कुछ महीनों पहले तीन डिपों में कलस्टर से बाहर के विभिन्न रूटों पर चलने वाली करीब 35 से अधिक नीली बसों पर रोक लग गई थी। जिसके बाद कलस्टर से बाहर चलने वाली लो लोर बसों को चलाना निगम ने बंद कर दिया है अब यह बसे केवल शोपिस बनकर वर्कशाप पर खड़ी हैं।
विज्ञापन

सोलन के तीन डिपो सोलन, नालागढ़ और परवाणू में यह बसे खड़ी हैं। जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्युअल मिशन के तहत (जेएनएनयूआरएम) हिमाचल प्रदेश में 1200 से अधिक बसें खरीदी गईं थीं। योजना के तहत इन बसों को शहरों में ट्रैफिक की भीड़ को कम करने के लिए चलाया जाना था। यह बसें शहरों और इसके आसपास के निर्धारित क्षेत्रों (कलस्टर) में चलाई जा सकती हैं लेकिन एचआरटीसी ने इन बसों को दूरदराज और लंबे रूटों पर चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद अब हाईकोर्ट ने इन बसों को कलस्टर से बाहर चलाने पर रोक लगा दी थी। अब इन बसों को निगम अब अन्य रूटों पर नहीं चला रहा जिस कारण दर्जनों बसें खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों में है इन बसों की कीमत
एचआरटीसी द्वारा खरीदी लोअर फ्लोर बसों की कीमत भी लाखों में हैं। इसमें नौ मीटर लंबी बस बीस लाख और 12 मीटर लंबी बस 37 लाख रुपये में खरीदी गई है। जिले के तीन डिपों में खड़ी इन 38 बसों की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। हैरत इस बात की है कि अन्य जगह चलनी वाली बसों में अक्सर ओवरलोडिंग होती है। ऐसे में बेकार खड़ी इन बसों को इन रूटों पर चलाकर लोगों को राहत दिला जा सकती है।


बसों को चलाना मुश्किल : आरएम
क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि कलस्टर के बाहर लो फ्लोर बसों पर रोक लगने के बाद यह बसें खड़ी हैं। इसे किसी भी रूट पर चलाना फिलहाल मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस बारे में आगामी आदेश आएंगे बसों को चलाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed