फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मिठाइयों के सैंपल की ऑन द स्पॉट मिलेगी रिपोर्ट, सोलन में पहली फूड टेस्टिंग वैन शुरू

मिठाइयों के सैंपल की ऑन द स्पॉट मिलेगी रिपोर्ट, सोलन में पहली फूड टेस्टिंग वैन शुरू

Tue, 24 Oct 2017 06:49 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
फूड टेस्टिंग वैन का सोलन में शुभारंभ किया गया। इस मौके पर एसपी सोलन मोहित चावला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि हिमाचल निदेशक हेल्थ सेफ्टी एंड रेगुलेशन कैप्टन रमन के शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हिमाचल डीएचएसआर को दो वैन दी हैं। इसमें से एक सोलन को मिली है।

इस मौके पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एलडी ठाकुर ने लोगों को फूड टेस्टिंग वैन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैन दस मिनट से छह घंटे के बीच रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट का समय खाद्य वस्तु पर निर्भर करेगा। इसको सोलन में तीन दिनों तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से लोगों सहित युवाओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फूड टेस्टिंग वैन से स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों पर मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम जिला के बाजारों में खाद्य वस्तुओं की जांच करने के लिए वैन को ले जाएगी। जहां पर अधिकारी खाद्य वस्तुओं को वैन में स्थापित की मशीनों से खाद्य वस्तुओं की जांच करेंगे। इसकी रिपोर्ट में मौके पर ही मिल जाएगी। अगर रिपोर्ट में कारोबारियों पर खाद्य वस्तुओं को लेकर लापरवाही पाई जाती है। तो अधिकारियों की टीम मौके पर कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरते हैं। इसके बाद उसे सीटीएल लैब में जांच के लिए भेजा जाता है। इसकी रिपोर्ट करीब 14 से 20 दिनों में मिलती है। यदि रिपोर्ट में सैंपल भरे गई वस्तुएं खराब आती है, तो इतने में कारोबारी की मिठाइयां सहित अन्य खाद्य वस्तुओं का सेवन लोग कर लेते हैं। अब मौके पर ही बाजार मेें सैंपल भरे जाएंगे, जिसकी रिपोर्ट भी मौके पर ही मिल जाया करेगी।


तीन दिन प्रदर्शनी में खड़ी रहेगी वैन
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एलडी ठाकुर ने बताया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हिमाचल के लिए दो फूड टेस्टिंग वैन दी हैं। ये जिला में खाद्य वस्तुओं की जांच कर उसकी रिपोर्ट मौके पर ही देगी। इसमें से एक वैन का शुभारंभ हो गया है। दूसरी वैन का भी शुभारंभ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed