{"_id":"69ac6700eca32414ea0bdb0b","slug":"40-crore-released-for-the-new-building-of-regional-hospital-solan-solan-news-c-176-1-ssml1042-164613-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के नए भवन के लिए 40 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के नए भवन के लिए 40 करोड़ जारी
विज्ञापन
सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन क्षेत्रीय अस्पताल। संवाद
- फोटो : शपथ ग्रहण करते पदाधिकारी।
20 करोड़ से बनेगा ट्रामा सेंटर, मातृ एवं शिशु सेंटर का अलग से बनेगा भवन
200 बिस्तर के अस्पताल का भी करीब 85 फीसदी कार्य हो चुका है पूरा
आदित्य सोफत
सोलन। शहर के बाईपास कथेड़ में निर्माणाधीन क्षेत्रीय अस्पताल के नए भवन के लिए सरकार ने 40 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे पहले निर्माण कार्य के लिए करीब 117 करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने जून में अस्पताल भवन के निर्माण को पूरा करने और मां शूलिनी मेले के दौरान उद्घाटन करने का लक्ष्य रखा है। उद्घाटन के बाद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। 200 बिस्तर वाले नए अस्पताल भवन का करीब 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही 50 बिस्तर का ट्रामा सेंटर और मातृ-एवं शिशु अस्पताल का निर्माण कार्य भी साथ-साथ चल रहा है। जारी राशि में से 20 करोड़ रुपये ट्रामा सेंटर के निर्माण पर और 20 करोड़ रुपये अन्य अस्पताल भवन तथा संबंधित कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। ट्रामा सेंटर बन जाने के बाद आपात स्थिति में मरीजों को दूर-दूर भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाए और फिनिशिंग कार्य भी साथ-साथ किया जाए, ताकि पुराने भवन से सामान को नए भवन में जल्द शिफ्ट किया जा सके। एमसीएच सेंटर बनने के बाद महिलाओं और बच्चों के लिए अलग वार्ड तैयार होगा, जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। गौर रहे कि शहर के कथेड़ में 79 बीघा भूमि पर क्षेत्रीय अस्पताल के नए भवन निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य में करीब 150 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। सोलन दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल भी अस्पताल का निरीक्षण के लिए जाते हैं। पिछली बार निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण कार्य के दौरान रुपयों की कोई दिक्कत नहीं आने का आश्वासन दिया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन से भी निर्माण कार्य के पूरा होने की रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट के अनुसार सरकार की ओर से दिया गया पैसा खर्च होने के बारे में बताया, जिसके बाद अब राशि जारी की गई है। संवाद
कोट
नए भवन निर्माण कार्य के लिए 40 करोड़ रुपये की राशि आई है। जून में मां शूलिनी मेले के दौरान अस्पताल भवन का कार्य पूरा करवाने और उद्घाटन का लक्ष्य रखा गया है। जल्द ही लोगों को नए अस्पताल में बेहतरीन सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग को हाल ही में आई राशि भेज दी गई है। ठेकेदार को भी निर्माण कार्य में कोई कोताही न बरतने के लिए कहा है।
-डॉ. राकेश पंवार
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन