फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   4.13 lakh people to frenchise their vote at 579 polling booths across Solan district

579 पोलिंग बूथों पर 4.13 लाख मतदाता आज करेंगे 32 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

Fri, 11 Nov 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को 579 पोलिंग बूथों पर सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी बूथों पर 569 पोलिंग पार्टियां तैनात हो गई है। इसमें जिले के 12 मॉडल बूथों की कमान महिला कर्मचारी संभालेगी। जबकि अन्य 30 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री और पुलिस जवान तैनात रहेंगे।
जिले की पांचों सीटों में कुल 4,13,408 मतदाता 32 उम्मीदवारों में से पांच विधायकों को चुनेंगे। इनमें 2,13,283 पुरुष और 2,00,125 महिलाएं हैं। अर्की विधानसभा में 95,609, नालागढ़ में 91,746, दून में 71,143, सोलन में 86,171 और कसौली विधानसभा क्षेत्र में 68,739 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। नौ मतदाता ट्रांसजेंडर हैं।
विज्ञापन

जिला भर में 569 पोलिंग पार्टियां विधानसभा चुनाव करवाएंगी। इसके लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां वीरवार को रवाना हो गई हैं। शनिवार सुबह से मतदाता 8:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदाता मत का प्रयोग करेंगे और उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्की विधानसभा क्षेत्र में 131, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 113, दून विधानसभा क्षेत्र में 96, सोलन विधानसभा क्षेत्र में 126 और कसौली विधानसभा क्षेत्र में 103 दल मतदान करवाएंगे।
सभी दस्तावेज कार्य भी पूरे
सभी पोलिंग पार्टियों को निर्देशानुसार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) सहित अन्य आवश्यक सामग्री करवाई है। एक मतदाता दल में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और तीन पोलिंग अधिकारी है। इसके अतिरिक्त सेक्टर दंडाधिकारी, सेक्टर अधिकारी समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए हैं।
प्रदेश सीमाओं पर सुरक्षा टाइट
जिला पुलिस विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा को लेकर सतर्क है। जिला सहित प्रदेश सीमाओं पर सुरक्षा के इंतजाम भी बढ़ा दिए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच भी की जा रही हैं। शहर सहित एनएच पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है। सीसीटीवी से पुलिस शहर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
यहां इतने मतदान केंद्र
जिले में 579 मतदान केंद्र तैयार किए हैं। इसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र में 133 मतदान केंद्र होंगे। यहां पर शहरी में तीन, ग्रामीण में 130, 34 संवेदनशील और तीन अति संवेदनशील होंगे।
नालागढ़ में 115 मतदान केंद्र होंगे जिसमें से शहरी नौ, ग्रामीण 106, संवेदनशील 15 और अति संवेदनशील 13 मतदान केंद्र है। दून विधानसभा में 98 मतदान केंद्र हैं जिसमें से शहरी आठ, ग्रामीण 90, संवेदनशील 20 और अति संवेदनशील 12 मतदान केंद्र हैं।
सोलन विधानसभा क्षेत्र में 128 मतदान केंद्र हैं जिसमें शहरी 33, ग्रामीण 95, संवेदनशील सात और अति संवेदनशील दो केंद्र हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र में 105 केंद्र है जिसमें शहरी 14, ग्रामीण 91, संवेदनशील आठ हैं।

मतदान के लिए ये दस्तावेज जरूरी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने बताया कि मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य दस्तावेज मतदान के लिए मान्य होंगे। इसमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर से जारी फोटो पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र व राज्य कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सरकारी, पीएमयू पब्लिक लिमिटेड कंपनियों को जारी फोटो पहचान पत्र, एमपी व एमएलए को अधिकारिक पहचान पत्र तथा विशिष्ट विकलांगता आईडी कार्ड सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से जारी पहचान पत्र मान्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed