फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   373 player students of private and government ITI gathered in Thodo Maidan

Solan News: मार्चपास्ट के साथ जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Tue, 25 Apr 2023 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
373 player students of private and government ITI gathered in Thodo Maidan
सोलन के ठोडा मैदान में आयोजित आईटीआई की खेलकूद प्रतियोगिता में मार्च पास्ट खिलाड़ी। संवाद
सोलन। ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिलास्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की 14वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन जिलेभर की निजी और सरकारी आईटीआई से आए प्रशिक्षुओं ने मार्चपास्ट किया, जबकि खेलकूद की अन्य गविविधियां बुधवार सुबह से शुरू होंगी। इसमें 373 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सोलन जिले की आईएसईडी अंबुजा प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट, आनंद प्राइवेट आईटीआई नालगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्की, बीटीटीआई प्राइवेट आईटीआई बद्दी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दिग्गल, दून प्राइवेट आईटीआई बरोटीवाला, जोगों प्राइवेट आईटीआई, हरि ओम प्राइवेट आईटीआई दिग्गल, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कनोला, स्टेट ऑफ द ऑर्ट राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कंडा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसौली, राजकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़, आरएनटीएम प्राइवेट आईटीआई परवाणू, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सायरी, वरटैक्स प्राइवेट आईटीआई कोटलानाला सोलन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रशिक्षु कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बास्केटबाल, बेडमिंटन एवं वूशू, दौड़, हाई जम्म, ट्रिपल जंप के साथ-साथ एकल गीत, समूहगान, स्किट एवं नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शिव कुमार, उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन ललित कुमार, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसौली सुभाष शर्मा सहित विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य और छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed