फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   400 मीटर दौड़ में तनिशा व अंशुल पहले स्थान पर

400 मीटर दौड़ में तनिशा व अंशुल पहले स्थान पर

Thu, 28 Mar 2019 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ में तनिशा, अंशुल पहले स्थान पर
विज्ञापन

दयांनद आदर्श स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय के सातवीं कक्षा के छात्रों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल मुख्याध्यापिका उषा मित्तल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के पीटीआई वीना कौशिक और जगदीश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसमें 100 मीटर की रेस में लड़कियों में सुहानी, दीपांशी, तनिषा और लड़कों में ध्रुव, ब्रजेश, कृश ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में तनिशा प्रथम स्मृति दूसरे और जानवीं तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में अंशुल प्रथम, उज्ज्वल दूसरे और बेअंत तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा रीले दौड़ में तनिषा, स्मृति और दीपांशी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कों में इशान, बेअंत, मृदुल की टीम विजेता रही।

200 विद्यार्थियों ने लिया एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। डिग्री कॉलेज सोलन से 61वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. नीलम कौशिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक डॉ. लाल चंद शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर सचिव डॉ. सतीश शर्मा ने मौजूद सभी खिलाड़ियों और मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के समापन पर कॉलेज प्राचार्य ने मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्रवक्ता डॉ. मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed