फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नहीं थम रहा डेंगू का डंक, 14 नए रोगी आए सामने

नहीं थम रहा डेंगू का डंक, 14 नए रोगी आए सामने

Tue, 23 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
नहीं थम रहा डेंगू का डंक, 14 नए रोगी आए सामने
नालागढ़ (सोलन)। स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता पर डेंगू का डंक भारी पड़ गया है। डेंगू मच्छर लोगों को आए दिन अपनी गिरफ्त में ले रहा है। बददी में 44 टेस्टों में से 14 रोगियों को डेंगू डिटेक्ट हुआ है। बद्दी में मरीजों की संख्या 306 पहुंच गई है, जबकि बीबीएन में यह आंकड़ा 408 पहुंच गया है। नालागढ़ में डेंगू के 102 मामले डिटेक्ट हो चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

बीएमओ नालागढ़ डॉ. कुलदीप जसवाल ने बताया कि 14 नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए साफ सफाई का होना बहुत जरूरी है। पानी एक जगह पर जमा नहीं होना चाहिए। बर्तनों को ढककर रखें और मच्छरदानियों का प्रयोग करें, पूरी बाजू वाले वस्त्र पहनने चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह से जागरूकता अभियान छेड़े हुए है, लेकिन इसमें लोगों की भागीदारी अनिवार्य है, तभी इस पर रोक लग सकती है। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह से लोगों को जागरूक कर रहा है, लेकिन लोग भी बताई गई बातों का अनुसरण करें और खुद भी डेंगू से बचें और लोगों को भी इससे बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed