फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   फ्लाई ओवर के लिए तलाशी जाएगी संभावना

फ्लाई ओवर के लिए तलाशी जाएगी संभावना

Tue, 19 Jun 2018 10:30 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
फ्लाई ओवर के लिए तलाशी जाएगी संभावना
- फोटो : ani

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय नालागढ़ में फोरलेन के फ्लाई ओवर के लिए जगह तलाशने के लिए कंसलटेंट भेजेगा। कंसलटेंट के जगह चयन के बाद स्पेशल लैंड एक्वीजिशन सेल जमीन का अधिग्रहण करेगी।

नालागढ़ शहर के ऊपर से गुजरने वाला फ्लाई ओवर बद्दी नालागढ़ हाईवे पर नालागढ़ महाविद्यालय के पास से नालागढ़ स्वारघाट हाईवे पर दत्तोवाल पर जाकर मिलेगा। इसकी संभावनाओं को केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से नियुक्त कंसलटेंट जगह तलाशेगा। फोरलेन के लिए बद्दी से नालागढ़ बस अड्डे तक जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। फ्लाई ओवर नालागढ़-स्वारघाट हाईवे से जाकर मिलाया जाना है। इसके लिए जमीन का भी अधिग्रहण किया जाना है। कंसलटेंट द्वारा इसकी फिजिबिलिटी तलाशने के बाद जमीन अधिग्रहण करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


पिंजौर से नालागढ़ तक बनने वाले फोरलेन के लिए बद्दी से नालागढ़ तक की भूमि अधिग्रहण का कार्य चला है। इसके तहत 32 गांवों में से 24 गांवों का करीब 125 करोड़ मुआवजा राशि में से 112 करोड़ की धनराशि बांटी जा चुकी है। बाकी पैसा अभी केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय से आनी शेष है। फोरलेन निर्माण की कवायद जोरों पर चली है। इसके तहत नालागढ़ में एक फ्लाई ओवर को मंजूरी मिल चुकी है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा फ्लाई ओवर की मंजूरी मिलने के बाद इसके लिए नियुक्त किए कंसलटेंट द्वारा यहां विजिट करना शेष रह गया है। स्पेशल लैंड एक्वीजिशन यूनिट के भू अर्जन अधिकारी रिटायर्ड तहसीलदार कुंदन सिंह लालटा ने कहा कि फ्लाई ओवर के लिए कंसलटेंट की विजिट बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्षम अधिकारी भू अर्जन एवं एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि नालागढ़ बाजार के ऊपर से गुजरने वाले फ्लाई ओवर के लिए कंसलटेंट द्वारा संभावनाएं तलाशने के बाद इसके अगले चरण का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed