{"_id":"5b195f6b4f1c1bf36e8b6b37","slug":"31528389483-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ेरा में मकान जला, डेढ़ लाख रुपये की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ेरा में मकान जला, डेढ़ लाख रुपये की क्षति
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। पंचायत बलेरा के गांव चढ़ेरा में एक मकान में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। आग वीरवार सुबह करीब 9 बजे लगी। आग मकान की छत पर लगी और कुछ ही देर में उसकी लपटें ऊपर को उठनी शुरू हो गईं। आसपास के लोगों ने मकान को जलता देख आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इस बीच कुछ लोग घर के अंदर से सामान बाहर निकालने में जुट गए।
बाद में अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने के प्रयास शुरू कर दिए। हादसे में मकान मालिक धनीराम को करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार धनीराम पुत्र धमू गांव चढ़ेरा डाकघर बालेरा में आग लगने से घर का सारा सामान जल गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
अग्निशमन केंद्र अर्की प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस द्वारा फायर स्टेशन अर्की को आग की घटना की जानकारी दी गई। अग्निशमन केंद्र प्रभारी ने बताया कि आग से लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण अभी साफ नहीं हो पाए हैं। उधर स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवार को प्रशासन से आर्थिक मदद दिलवाने की गुहार लगाई है।