फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   31 schools awarded prizes for sanitation in Solan

स्वच्छता पुरस्कार योजना में 31 स्कूल किए सम्मानित

Thu, 15 Apr 2021 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। इसमें विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार योजना के तहत जिले के 31 विद्यालयों, महिला उत्थान के लिए पांच स्वयं सहायता समूहों, बेहतर लिंगानुपात के लिए पांच ग्राम पंचायतों, पुलिस विभाग के पांच अधिकारियों-कर्मियों सहित गृह रक्षा, जिला प्रशासन एवं नेहरू युवा केंद्र के चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार योजना के तहत उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की श्रेणी में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने के लिए कुनिहार विकास खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुुघाट को सम्मानित किया।
विज्ञापन

खंड स्तर पर उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिलने पर सोलन विकास खंड से राजकीय उच्च पाठशाला गलानग, कंडाघाट विकास खंड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंझोल, धर्मपुर विकास खंड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा मसूलखाना, कुनिहार विकास खंड से राजकीय उच्च विद्यालय कोटी एवं कराड़ाघाट तथा नालागढ़ विकास खंड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोघों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड स्तर पर माध्यमिक विद्यालयों की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने पर सोलन विकास खंड से राजकीय माध्यमिक पाठशाला बसाल, कंडाघाट विकास खंड से राजकीय माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट तथा नालागढ़ विकास खंड से राजकीय माध्यमिक पाठशाला कासला को सम्मानित किया।
महिला उत्थान के ये समूह सम्मनित
महिला उत्थान के लिए विकास खंड सोलन के शामती के स्वंय सहायता समूह समृद्धि, विकास खंड धर्मपुर के च्याली गावं के स्वंय सहायता समूह किरण तथा नालागढ़ विकास खंड के ढांग गांव के स्वयं सहायता समूह दुर्गा तथा लक्ष्मी को सम्मानित किया। कंडाघाट विकास खंड के देलगी गांव के प्रगति समूह को ग्राम संगठन श्रेणी में सम्मान दिया गया। समेकित बाल विकास परियोजना के तहत जन्म के समय श्रेष्ठ लिंगापनुपात के लिए सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत संहोल, कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत नगाली, धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत चम्मो, कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत सरयांज, नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत नंदपुर को सम्मानित किया।
उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के आरक्षी पवन सम्मानित
आरक्षी पवन कुमार को चार उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए सम्मानित किया। महिला थाना सोलन की प्रभारी निरीक्षक सुनीता वर्मा को महिलाओं के विरुद्ध अपराध रोकने में बहुमूल्य योगदान, पुलिस चौकी सपरून के प्रभारी हरदेव सिंह को चार किलो चरस बरामद करने और चोरी के मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने, मुख्य आरक्षी संजीव कुमार को यातायात व्यवस्था और गृह रक्षक हेमराज एवं अमित कुमार, दमकल केंद्र सोलन में तैनात प्रशामक पवन कुमार, दमकल केंद्र परवाणू में तैनात प्रशामक जयप्रकाश तथा दमकल केंद्र बद्दी में तैनात चालक अशोक कुमार को सम्मानित किया।

कोविड के बीच सराहनीय कार्य के लिए नवाजे अधिकारी
बिक्रम सिंह ने कोविड-19 के संकट समय में बेहतरीन कार्य के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन दीप राज हंस, शहरी निकाय चुनाव में उल्लेखनीय कार्य के लिए उपमंडलाधिकारी कार्यालय सोलन के लिपिक मेहर चंद तथा उपमंडलाधिकारी सोलन के चालक राजेश कुमार भाटिया को सम्मानित किया। नेहरू युवा मंडल खालसा पाटी अर्की को सर्वश्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उद्योग मंत्री ने पुरस्कार पाने वाली संस्थाओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed