{"_id":"661144f18c10cbe0280d18cb","slug":"3000-to-economically-weaker-children-senior-citizen-forum-will-give-scholarship-of-rs-solan-news-c-176-1-ssml1040-119220-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 3000 \n\nरुपये छात्रवृति देगी सीनियर सिटीजन फोरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 3000 रुपये छात्रवृति देगी सीनियर सिटीजन फोरम
Sat, 06 Apr 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोरम की बैठक में लिया निर्णय, दो किस्तों में दिए जांएगे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सीनियर सिटीजन फोरम सोलन की बैठक प्रधान रमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान महासचिव अरुण गोयल ने कहा कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीनियर सीटिजन फोरम की ओर से सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और पढ़ाई में अच्छे हैं, को छात्रवृत्ति के रूप में 3000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह मदद वर्ष में दो बार दी जाएगी। इसमें 1500 रुपये अप्रैल में और 1500 रुपये अक्तूबर में देंगे। इसके लिए सोलन ब्लॉक के 12वीं तक के स्कूलों से आठवीं और दसवीं के रिजल्ट को देखते हुए और प्रधानाचार्य की सिफारिश पर 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। विद्यार्थियों के चयन के लिए फोरम के सदस्य स्कूलों में जाएंगे और प्रधानाचार्य से मिलकर बच्चों का चयन करेंगे।
छात्रवृत्ति के लिए ग्राम पंचायत के सदस्य, एमसी के सदस्य, फोरम के सदस्य और छात्रवृत्ति अनुदान देने वाले लोग अपनी जानकारी के हिसाब से जरूरतमंद बच्चों का नाम फोरम को भेज सकते हैं। उनके नाम पर भी विचार किया जाएगा। वहीं इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 98166-22277, 98160-16464 पर संपर्क किया जा सकता है। छात्रवृत्ति देने का कार्यक्रम 28 अप्रैल को करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रकल्प प्रभारी प्रो. आरके पठानिया, प्रो. एमसी शर्मा, टीडी वर्मा, मुकेश शर्मा, नरेश जैन और अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।