Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   24-hour emergency services at the regional hospital during Diwali

Solan News: दिवाली पर क्षेत्रीय अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं

Sat, 07 Nov 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
पटाखों से हादसों की आशंका, अस्पताल में विशेष टीमें तैनात
विज्ञापन

झुलसने और सांस के मरीजों के उपचार के लिए तैयार पूरी
इमरजेंसी से बर्न वार्ड तक पुख्ता इंतजाम
चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटियां तय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। त्योहारों के दौरान भले ही सामान्य ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रहती है, लेकिन दिवाली के मद्देनजर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आपात स्थितियों से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना या हादसे की स्थिति में तुरंत उपचार उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें आपातकालीन कक्ष में 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी।
इन टीमों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा कई डॉक्टरों को जरूरत के अनुसार ऑन कॉल सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दिवाली के दौरान पटाखों की चपेट में आने से झुलसने और घायल होने के मामले सामने आते हैं। इसे देखते हुए अस्पताल में अलग से बर्न वार्ड तैयार किया गया है, जहां जले हुए मरीजों को तुरंत उपचार मिल सकेगा। वार्ड में जीवन रक्षक दवाओं के साथ ऑक्सीजन सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक भी रखा गया है।
विज्ञापन

सांस के मरीजों के लिए भी विशेष टीम गठित
पटाखों के धुएं और प्रदूषण के कारण दमा और सांस संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को परेशानी हो सकती है। ऐसे मरीजों को अस्पताल पहुंचते ही राहत देने के लिए अलग विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम दिवाली के दिन 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेगी। मरीजों की सुविधा के लिए वार्ड में अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखों से जलने पर तुरंत करें ये उपाय
पटाखे से जलने पर प्रभावित हिस्से को कम से कम 15 से 20 मिनट तक ठंडे बहते पानी के नीचे रखें। इसके बाद जले हुए स्थान को साफ और सूखी पट्टी से ढक दें। डॉक्टर की सलाह के बिना प्रभावित हिस्से पर क्रीम, तेल या घरेलू मरहम न लगाएं। गंभीर रूप से जलने पर घरेलू उपायों में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें।

दिवाली के मद्देनजर क्षेत्रीय अस्पताल में सभी टीमों को हाई अलर्ट पर रखा है। अस्पताल में आवश्यक दवाओं और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि आने वाले प्रत्येक मरीज को तुरंत और बेहतर उपचार मिल सके।
-डॉ. राकेश पंवार, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed