फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   23 industries challaned for pollution

बीबीएन में प्रदूषण फैलाने पर 23 उद्योगों से 39 लाख वसूले

Wed, 19 Feb 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
सोलन। बीबीएन क्षेत्र में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 23 उद्योगों का निरीक्षण कर दोषियों से 39 लाख का जुर्माना वसूला गया। सूर्या एनवाएरा के एक प्लांट को बंद भी करवाया गया। इसका खुलासा जिला परिषद त्रैमासिक बैठक में किया गया। 22 नवंबर से 18 फरवरी 2020 तक की लगभग 6.47 करोड़ रुपए की आय-व्यय को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने की।
विज्ञापन

इस दौरान 79 मदों पर चर्चा की गई। जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि विभिन्न समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर त्वरित सुलझा सकते हैं। बैठक में अनेक गंभीर समस्याओं को उठाने का पर्याप्त समय मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जनता की प्रत्येक समस्या का निवारण करना सभी चुने हुए प्रतिनिधियों का प्रयास होता है। यह कार्य अधिकारियों के सकारात्मक सहयोग से ही संभव है। कहा कि जनहित के मामलों पर शीघ्रता से कार्रवाई आमजन का अधिकार है।
विज्ञापन

कहा कि जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायती राज प्रतिनिधियों की लोकतंत्र में अहम भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जन समस्याएं सुलझाने में सभी स्तरों पर जन प्रतिनिधियों से तालमेल स्थापित करें। इसमें लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, राज्य विद्युत बोर्ड, उद्योग, आबकारी, ग्रामीण विकास, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दूरसंचार विभागों से संबंधित 79 मदों पर चर्चा की गई। इनमें से 15 मदों का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल ने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन चुने हुए प्रतिनिधियों के समन्वय के साथ जन समस्याओं के निवारण के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि बीबीएन क्षेत्र में आम जन के सहयोग से सफाई अभियान को व्यापक स्तर पर चला कर प्रदूषण को नियंत्रित करने के प्रयास प्रशासन कर रहा है। इस मौके पर जिप सोलन के उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, जिप सदस्य शीला, सुमन लता, मीना वर्मा, रमा ठाकुर, सुखदेव कौर, सत्या देवी, सुनीता गर्ग, कंचन माला, उजागर सिंह, यशवंत सिंह, रामकृष्ण शर्मा और चैन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed