फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सनवारा में दरका पहाड़, डेढ़ घंटे तक जाम रहा शिमला-कालका हाइवे

सनवारा में दरका पहाड़, डेढ़ घंटे तक जाम रहा शिमला-कालका हाइवे

Wed, 27 Mar 2019 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
सनवारा में दरकी पहाड़ी, डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम
विज्ञापन

शिमला-कालका हाईवे दोनों तरफ वाहनों की लगीं कतारें, जाम में फंसे लोगों को झेलनी पड़ी मुसीबत
यातायात बहाल करने में पुलिस को बहाना पड़ा पसीना, पैदल गंतव्य तक पहुंचे कई लोग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला हाईवे पर सनवारा के नजदीक बुधवार सुबह करीब आठ बजे अचानक एक बड़ा पहाड़ी दरक कर मुख्य मार्ग में आ गिरी। इससे आवाजाही बाधित हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक कोई भी वाहन भूस्खलन ग्रस्त मार्ग को पार नहीं कर पाया। इससे दोनों तरफ कई किलोमीटर तक लंबा वाहनों का जाम लग गया। लोगों को पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। गाड़ी में पर्यटक मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। इस बीच मार्ग बंद होने की सूचना आवागमन कर रहे लोगों ने पुलिस व प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को यातायात बहाल करने में खूब पसीना बहाना पड़ा। इसके बाद कालका से शिमला और शिमला से कालका की ओर जाने वाले यातायात को सुरक्षा के लिए बंद कर दिया गया। फोरलेन कंपनी की ओर से पहाड़ से आया मलबा और पत्थर को हटाने का काम शुरू किया गया। हाईवे से मिट्टी व पत्थर को लगभग एक डेढ़ घंटे में हटाकर हाईवे की एक लेन को यातायात के लिए खोल दिया गया। इससे यातायात को बहाल हो पाया। पहाड़ दरकने से उन लोगों को ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इन्होंने सुबह कालका या चंडीगढ से ट्रेन पकड़नी थी। वहीं हर रोज निजी व सरकारी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारी निजी बसों में सफर करके कार्यस्थल तक देरी से पहुंचे। वहीं पुलिस विभाग की ओर से हाईवे पर पहाड़ी दरकने के कारण ज्यादा जाम न लगे इसके लिए धर्मपुर के कसौली चौक से कालका परवाणू और चंडीगढ़ जाने के लिए यातायात भेजा गया। हालांकि हाईवे पर 9:30 यातायात को बहाल कर दिया गया। पुलिस और फोरलेन अधिकारियों के अनुसार, पहाड़ी दरकने से किसी भी वाहन को नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन भविष्य में पहाड़ी दरकने से इसकी चपेट में अचानक कोई भी वाहन आने की संभावनाएं बनी हैं जिससे कभी भी कोई नुकसान हो सकता है। पहाड़ी की कटिंग एकदम खड़ी की गई है और कच्चे पहाड़ होने से पहाड़ सूखे में दरक रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा का कहना है कि भूस्खलन से मार्ग बाधित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद धर्मपुर थाना से टीम मौके पर भेजी गई थी।

भूस्खलन से बंद हुआ था मार्ग : एसडीएम
एसडीएम रोहित राठौर का कहना है कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे भूस्खलन की वजह से बंद हो गया था। इसे करीब डेढ़ घंटे बाद बहाल किया गया। फोरलेन निर्माण से यह मुसीबत पेश आ रही है। कंपनी प्रबंधन को भूस्खलन वाली जगह कर्मचारी तैनात करने और लोगों को सावधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed