{"_id":"5c9b6136bdec221425446b11","slug":"21553686838-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानी मंत्री धर्मपुर ले गए मशरूम खाद उत्पादन यूनिट, लोस चुनाव में लोग लेंगे हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानी मंत्री धर्मपुर ले गए मशरूम खाद उत्पादन यूनिट, लोस चुनाव में लोग लेंगे हिसाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागवानी मंत्री धर्मपुर ले गए मशरूम खाद उत्पादन यूनिट : शिव
कांग्रेस ने बोला भाजपा पर हमला, कहा- लोस चुनाव में स्थानीय मुद्दे भी अहम, लोग लेंगे हिसाब
कहा, खाद यूनिट के चले जाने पर मंत्री या सांसद ने नहीं जताई आपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार ने कहा है कि पार्टी इस बार राष्ट्र स्तरीय मुद्दों पर ही नहीं बल्कि स्थानीय मुद्दों पर भी चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने सत्ता में आने से पूर्व जो वादे लोगों से किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है। स्थानीय स्तर पर ऐसे कई मसले हैं जो भाजपा ने चुनाव लड़ते समय प्राथमिकता में रखे थे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्हें भुला दिया गया। कांग्रेस अब घर-घर जाकर लोगों को इन्हीं मुद्दों और वादों की याद दिलाएगी। शिव कुमार बुधवार को सोलन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोलन को मशरूम सिटी के नाम से जाना जाता है। पिछले दिनों मशरूम केंद्र चंबाघाट का खाद उत्पादन युनिट फोरलेन की भेंट चढ़ गया। इस यूनिट को कायदे से दूसरी जगह स्थापित किया जाना चाहिए था। लेकिन सिंचाई एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर यूनिट को अपने विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर ले गए। इससे स्थानीय युवाओं का रोजगार छिन गया। उन्होंने बताया कि यहां बनने वाली खाद का इस्तेमाल मशरूम उत्पादक किसान कर रहे थे। इस समय यह यूनिट यहां से बदला जा रहा था तो स्थानीय मंत्री और सांसद कोई भी कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि शामती बाईपास का अधूरा निर्माण और अस्पताल की खस्ता हालत भी लोगों से छिपी नहीं है। इन सभी मुद्दों का जवाब भाजपा को चुनाव में देना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र स्तर पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15-15 लाख रुपये खाते में आने की बात कही थी जो झूठी साबित हुई है।
पुलवामा में आतंकवादी हमला साजिश : कर्नल शांडिल
कांग्रेस सदर से विधायक कर्नल धनी राम शांडिल ने लोकसभा चुनाव से पूर्व एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले की जांच होनी चाहिए। वे सोलन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोगों को बेवकूफ बना रही है। राम मंदिर निर्माण निर्माण व जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व पुलवामा हमला भी इसी कड़ी का हिस्सा है। प्रदेश में 69 नेशनल हाईवे बनाने की घोषणा की गई लेकिन अभी तक डीपीआर नहीं बन पाई है।