{"_id":"5ba639a3867a557ebb22e3af","slug":"21537620387-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्यधिक बारिश बनी किसानों की चिंता का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्यधिक बारिश बनी किसानों की चिंता का सबब
Updated Sat, 22 Sep 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अत्यधिक बारिश बनी किसानों की चिंता
मक्की और धान की फसल को हो रहा नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। खेतों में पहले से मौजूद नमी के चलते शनिवार को हुई बारिश ने किसानों को सकते में डाल दिया है। दिन भर हुई बारिश खेतों में लगी फसलों के लिए नुकसानदायक बताई जा रही है। किसानों की मानें तो बारिश के साथ हवाएं भी चल पड़ीं तो खेतों में तैयार खड़ी मक्की की फसल गिर जाएगी जबकि धान के लिए यह बारिश फसल का दाना गिराने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इन दिनों किसान मक्की, धान, उड़द, तिल, सोयाबीन, अरहर, कुलथ सहित सब्जियों के अलावा माह, तिल, अरहर, चरी, मूंगफली आदि फसलों की बिजाई की हुई है। इनमें से मक्की की फसल तैयार हो चुकी है जिसकी कटाई का काम किया जाना है जबकि धान की फसल भी रोपी गई है।
क्षेत्र के किसान प्रेम चौधरी, इकबाल सिंह, श्याम सिंह, तारा सिंह, देविंद्र, गुरबख्श सिंह, बंत सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुरजीत सिंह आदि ने कहा कि बारिश से खेतों की नमी अत्यधिक हो गई है। कृषि वाद विवाद विशेषज्ञ डॉ. प्रेम ठाकुर ने कहा कि किसान अपनी फसलों का बीमा करवाएं ताकि आपदा की स्थिति में उनके नुकसान की भरपाई हो सके। नौणी विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एसके भारद्वाज ने कहा कि आगामी दिनों में और बारिश की संभावना है।