{"_id":"5a2d2fc34f1c1bce408bc1e0","slug":"21512910787-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में खनन माफिया बेखौफ, सरकारी भूमि का सीना कर रहे छलनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में खनन माफिया बेखौफ, सरकारी भूमि का सीना कर रहे छलनी
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)।
बीबीएन में खनन माफिया बेखौफ होकर सरकारी भूमि का सीना छलनी कर रहा है। इसके बावजूद प्रशासन और विभाग मूकदर्शक बने हैं। इनकी निष्क्रियता से खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। वे रात-दिन खूब चांदी कूट रहे हैं।
बद्दी के पास मलपुर और संडोली पंचायतों में अवैध खनन का सिलसिला जारी है। खनन माफिया के हौसले इस तरह से बुलंद हैैं कि वे सरेआम हाईवे के नजदीक खनन को अंजाम दे रहे हैं। पहले तो नदी-नालों में ही खनन को अंजाम दिया जाता था, अब सरकारी भूमि पर भी माफिया खनन करने में लगे हैं। खनन माफिया ने ऊंची-ऊंची पहाड़ियों को काटना शुरू कर दिया है। वैसे तो प्रशासन और संबंधित विभाग खनन के कार्य को रोकने के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन ये सारे दावे खोखले साबित हो रहे है। संबंधित विभाग की ओर से खाना पूर्ति के लिए खनन करने वाले माफिया के चालान भी किए जाते हैं। लेकिन लाखों करोड़ों की संपदा चुराने वाले इस माफिया के लिए यह खानापूर्ति चालान मात्र ऊंट के मुंह में जीरे के सामान है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कई बार तो माफिया की ओर से खुद चालान करवाए जाते हैं, जिससे कहने को हो जाए की विभाग खनन माफिया पर कार्रवाई कर रहा है। अवैध खनन का यह कार्य माफिया की ओर से ज्यादातर रात के समय किया जाता है। माफिया की ओर से यह माल यहां से उठाकर साथ में लगते क्रशरों में पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस कार्य को अधिकतर क्रशर वाले ही अंजाम दे रहे हैं। लोगों का कहना है यह माफिया प्रभावशाली होने के कारण विभाग भी इन पर हाथ डालने से कतराता है या फिर केवल मात्र खानापूर्ति के लिए मामूली कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों खुशी राम, गुरदयाल, रामकरण, सुखवीर, राजकुमार, भुपेंद्र, गुरदेव ने आरोप लगाया है खनन माफिया सरेआम सरकारी भूमि को छलनी कर रहा है। अब तो बिजली के खंभे और मकान तक गिरने की नौबत आ गई है। लोगों का कहना है कि अगर अवैध खनन का सिलसिला शीघ्र बंद नहीं करवाया जाता है और माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जाती तो ग्रामीणों को मजबूरन हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पडेगा।
इस बारे में खनन निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि रविवार को भी विभाग ने क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र इस मामले में कार्रवाई की जाएगी और खनन कार्य में संलिप्त लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।