{"_id":"5a10644d4f1c1b71548bdd70","slug":"21511023693-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ अस्पताल में मरीजों को नहीं चढ़ने पड़ेंगी सीढ़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ अस्पताल में मरीजों को नहीं चढ़ने पड़ेंगी सीढ़ियां
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के सबसे बड़े सरकारी नालागढ़ अस्पताल में मरीजों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक लाने और ले जाने में तीमारदारों को अब किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। अस्पताल में जल्द ही लिफ्ट की सुविधा मिलने वाली है। लिफ्ट लगने का कार्य आरंभ हो चुका है। अस्पताल में करीब 35 लाख रुपये की लागत से हुए टेंडरों के बाद इसका कार्य आरंभ कर दिया है। इससे लोगों की बरसों पुरानी मांग भी परवान चढ़ने जा रही है। तीन मंजिलें नालागढ़ अस्पताल के नए भवन में रैंप सुविधा तक नहीं है जिससे मरीजों को ऊपर नीचे लाने में तीमारदारों को परेशानियां होती हैं। अस्पताल में लिफ्ट सुविधा की कई बार मांग उठाई जा चुकी है। अब जाकर मांग के परवान चढ़ने से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। मरीजों को धरातल मंजिल से अन्य मंजिलों पर ले जाने के लिए तीमारदारों को अब खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
लोनिवि विभाग के इलेक्ट्रिक और सिविल विंग के सौजन्य से ओटिस एलीवेटर कंपनी की यह लिफ्ट यहां स्थापित कर रही है। इसके लिए लोनिवि के इलेक्ट्रिक और सिविल विंग ने ज्वाइंट इंस्पेक्शन, लिफ्ट के लिए ओटिस एलिवेटर कंपनी के कर्मचारियों ने पहले ही सर्वे का कार्य पूरा कर लिया था। स्वास्थ्य विभाग ने नालागढ़ अस्पताल की लिफ्ट के लिए 34 लाख 82 हजार 600 रुपये का चेक जमा करवा दिया है।
15 साल पहले बना है यह भवन
16 दिसंबर 2002 को अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन के करीब 15 साल बाद अब नालागढ़ अस्पताल में लिफ्ट लग रही है। नालागढ़ अस्पताल सभी क्षेत्रों का प्रमुख केंद्र बिंदु है और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों सहित आसपास के लोग इसी अस्पताल में आते हैं। प्रतिदिन करीब 500 से 600 ओपीडी वाले इस अस्पताल में 100 बिस्तरों की क्षमता है। नए भवन में तीन मंजिलें है। नए भवन में प्रसूति कक्ष भी दूसरी मंजिल पर है। प्रसूति वाली महिलाओं को आपरेशन थियेटर तक लाने और ले जाने में लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
जल्द पूरा किया जाएगा कार्य : कटवाल
लोक निर्माण विभाग नालागढ़ के एसडीओ आरएस कटवाल ने कहा कि लिफ्ट के कार्य के टेंडर पहले ही हो चुके हैं। इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि लिफ्ट लगाने का कार्य आरंभ हो चुका है। जल्द ही मरीजों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी।