{"_id":"59bd5dbe4f1c1be4738b4e86","slug":"21505582526-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले भी घर से भाग आई थी मौत के घाट उतारी गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले भी घर से भाग आई थी मौत के घाट उतारी गई महिला
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। हत्या करने के बाद सूटकेस में बंद कर फेंके महिला के शव के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। यह महिला तीन बच्चों की मां थीं तथा पहले भी अपने प्रेमी संग घर से भाग आई थी। पुलिस के मुताबिक उस वक्त हत्यारोपी के भाई पर केस होने के चलते दोनों को वापस आना पड़ा। लेकिन इस बार वह अपने घर से मीलों दूर तो भाग आए लेकिन प्यार में हुई तकरार के बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक तीन बच्चों की मां निर्मला (25) पत्नी इंद्रयाज निवासी गांव हामीनगर, तहसील बिलासपुर, जिला रामपुर, यूपी अपने प्रेमी हत्यारोपी साहिब सिंह के साथ पहले भी घर से भाग चुकी है। पुलिस का कहना है कि महिला का पति इंद्रयाज रिश्ते में उसकी बुआ का लड़का लगता है। ऐसे में यह पारिवारिक एवं त्रिकोणीय प्यार की कहानी ने बद्दी में आकर नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी में करवा लिया है तथा महिला के परिजनों का पुलिस इंतजार कर रही है। अपने आप में यह बीबीएन क्षेत्र का मामला है, जिसमें हत्या करने के बाद किसी को सूटकेस में फेंका गया हो है। हत्या करने के बाद फरार चल रहे साहिब सिंह की तलाश में पुलिस टीमें जगह जगह दबिशें दे रही है। एसपी राहुलनाथ ने कहा कि मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम शिमला में करवाया है। आरोपी की तलाश जारी है। महिला के परिजन बद्दी आ रहे हैं, जिनसे भी पूछताछ की जाएगी।
ट्रक की चपेट में आने से
पिता की मौत, पुत्र घायल
भुड्ड में ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर
पुलिस ने कब्जे में लिया वाहन, चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)।
बाइक पर सवार होकर जा रहे पिता-पुत्र को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पिता की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल लाया गया जहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पिता-पुत्र बाइक एचपी-12 एच 0406 पर सवार होकर जा रहे थे। भुड्ड बैरियर के पास ही एक ट्रक एचपी 12-9998 ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार रामस्वरूप (50) पुत्र रामरखा निवासी गांव कठारारडू़ तहसील बद्दी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र लीला दत्त (21) घायल हो गया। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसपी बददी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।